नगर निगम बेगूसराय की कार्यशैली पर लगा प्रश्नचिन्ह बिजली का पोल व उस पर लटका तार दे रहा मौत का आमंत्रण
नगर निगम बेगूसराय की कार्यशैली पर लगा प्रश्नचिन्ह बिजली का पोल व उस पर लटका तार दे रहा मौत का आमंत्रण
जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 10 फ़रवरी, 2026)। नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ ही नगर निगम बेगूसराय की कार्यशैली से हुआ आम जन जीवन अस्त व्यस्त के साथ ही हों रहें है तरस्त।
जी हाँ नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से आम जीवन तरस्त हो गया है। बताते है की बाघी वार्ड ११ में गाँधी चौक बाघी से लेकर शांति साह चौक तक रोड का चौड़ीकरण तो हो गया वर्षो पहले परन्तु रोड के बीच में ही गड़े बिजली के खम्भे मौत का दावत दे रही है औऱ बिजली बिभाग के कर्मचारी औऱ पदाधिकारी उदासीन बने हुए हैँ। जगह जगह दुरुस्ती के नाम पर झंडा गाड़ रहें हैँ जबकि समस्या बड़ा ही बिकराल औऱ गंभीर बना हुआ है जो रोजाना भीड़ को बढ़ाबा ही नहीं दे रहा है बल्कि मौत का खुले आम दावत दे रहा है। वहीं दुसरी ऒर यानी पश्चिम की ऒर बड़ा ही बेतर्तिब में गड़ा बिजली का एक नहीं दो दो पोल खुलेआम मौत का दावत दे रहे हैँ हमारे ही पॉकेट से पैसे को पानी तरह बहाया जा रहा है। इतना गंभीर मामला बिजली बोर्ड का है। वहीं दूसरी और नगर निगम बेगूसराय द्वारा एक तरफ नगर होल्डिंग टैक्स एंव अन्य टैक्स तो लिया जा रहा है वही रोड की वास्तविक मापी नहीं की जा रही है जिससे लोग मनमानी कर आज तक घर औऱ दुकान सडक पर ही बनाये हुए निगम की दावे का पोल खोल रही है।
मुआवजा भुगतान के बाद भी गाँधी चौक बाघी के कोने पर मकान औऱ मंदिर की आड़ में रोजाना जाम पर जाम लगा रहता है। वही पुरब साइड वार्ड पार्षद के मिलीभगत से नाला का निर्माण गलत ढंग से किया गया है, जिसका ना तो उपयोग है औऱ ना ही श्रोत सिर्फ वोट की राजनीती से जो नाला रोड के किनारे होना था उसे बिना मापी के बीच में ही कर दिया गया है ताकी पुरब की ऒर रहने बाले लोगों को मकान औऱ दुकान नहीं टूटे। कहने का अर्थ यह है की पहले रोड की दोनों तरफ मापी हो औऱ रोड पर बने मकान औऱ दुकान को हटाया जाये ताकी रोड का चौड़ीकरण करके बीच में डिवाइडर हो जिससे आने जाने वाले को दिक्क़त का सामना नहीं करना पड़े औऱ रोड के पश्चिम की तरफ रोड का मापी वाजिब औऱ उचित ढंग से हो रोड पर गड़े बिजली पोल को किनारे खड़े किये जायें चाहे सीढ़ी टूटे या मकान रोड रोड हो नहीं तो प्रतिदिन दो से चार घंटे का जाम का झाम आम समस्या बनकर रह जायेगा। ऐसा लगता है बिजली बोर्ड बिलकुल सुस्त मस्त औऱ पस्त है इसके पहले निकले न्यूज़ पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है मामला नगर निगम बेगूसराय के लिये गंभीर है।
स्थानीय लोगो का कहना है की यह अंतिम अल्टीमेटम न्यूज़ के माध्यम से दिया जा रहा है। अगर इससे सुधार नहीं हुआ तो मामला माननीय मंत्री महोदय तक भी जा सकता है। भबिषय में पी आई एल भी दाखिल हो सकता है जिसका भरपाई बिजली बिभाग के पदाधिकारियों औऱ नगर निगम के पदाधिकारीयों के वेतन से वसूली जायेगी। अन्यथा इस बिंदु पर शीघ्रतिशीघ्र कार्रबाई कर रोड को टू वेज़ किया जाये ताकी जाम की झाम से लोगों को मुक्ति मिल सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments