रमज़ान के दूसरे जुम्मे पर नूरे मोहम्मदी मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज़ किया गया अदा
रमज़ान के दूसरे जुम्मे पर नूरे मोहम्मदी मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज़ किया गया अदा
जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट
इमाम हजरत रहमत अली कादरी साहब ने रमज़ान की फज़ीलत और जुम्मे की अहमियत पर तकरीर करते हुए कहा कि यह महीना सब्र, तक़वा और नेक अमल का पैगाम देता है।
बखरी/बेगूसराय, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 27 फरवरी 2026 ) । रमज़ान के मुक़द्दस महीने में पठान टोली स्थित नूरे मोहम्मदी मस्जिद में दूसरे जुम्मे की नमाज़ पूरे ख़ुशू-ख़ुज़ू और अकीदत के साथ अदा की गई। सुबह से ही मस्जिद में रूहानी माहौल रहा और बड़ी संख्या में रोज़ेदार व नमाज़ी पहुंचे।
जुम्मे से पहले इमाम हजरत रहमत अली कादरी साहब ने रमज़ान की फज़ीलत और जुम्मे की अहमियत पर तकरीर करते हुए कहा कि यह महीना सब्र, तक़वा और नेक अमल का पैगाम देता है। उन्होंने रोज़े को बुरी आदतों से बचने और समाज में भाईचारा बढ़ाने का जरिया बताया।
नमाज़ के बाद मुल्क में अमन -ओ - अमान, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए खास दुआ की गई। इस मौके पर मुस्ताक खान, शोएब अहमद खान, ओवैस खान, निसार खान समेत बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments