राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय मजदूर संघ ने नगर भवन के गेट से रैली निकाल समाहरणालय गेट पर किया जनसभा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय मजदूर संघ ने नगर भवन के गेट से रैली निकाल समाहरणालय गेट पर किया जनसभा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
भारतीय मजदूर संघ के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के आदेशानुसार समस्तीपुर सदर कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रबुद्ध रंजन को अपनी चौदह सूत्री मांग का ज्ञापन सौपा।
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 25 फ़रवरी, 2026)। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय मजदूर संघ ने नगर भवन के गेट से रैली निकाल समाहरणालय गेट पर किया जनसभा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पंकज कुमार कर्ण व भवन निर्माण एंव पथ निर्माण मजदूर संच के जिला मंत्री प्रकाश चंद्र यादव ने संयुक्त रुप से किया।
गेट मीटिंग के दरमियान वक्ताओ ने कहा की विगत् 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पूरी (उड़ीसा) में भारतीय मजदूर का अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न हुआ है।
अखिल भारतीय अधिवेशन में लिए गये निर्णय के आलोक में निम्नांकित माँगों के समर्थन में आज 25 फरवरी 2026 को “राष्ट्रव्यापी आंदोलन" के तहत् जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष ‘धरना’/प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार से निम्नलिखित मांग श्रम कानून को बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप से लागू किया जाए।
इसके साथ ही आँगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए।
साथ ही त्रिपक्षीय तंत्र को पुनः जीवीत कर उसे प्रभावी, व्यावहारिक एवं नियंत्रित किया जाए। इसके साथ साथ बैंकों में पाँच दिवसीय कार्य प्रणाली को शुरू किया जाये।
अष्टम वेतन आयोग का रिपोर्ट समय सीमा के अंदर शीघ्र अनुमोदित किया जाने और समय से इसका लाभ कर्मियों को देना सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावे उत्पादन पर आधारित बोनस की सीमा को न्यूनतम 18000/- रूपये किया जाए।
डाक विभाग में कार्यरत लगभग 3 लाख Gramin डाक सेवकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के
अंतर्गत पेशन की सुविधा दी जाए।
इ पी एस 96--न्यूनतम पेंशन 7500/- रूपये किये जाए।
इ एस आई सी के लाभार्थी हेतु न्यूनतम आहर्ता 42000/- रूपये किए जाऐं। प्रदेश में मजदूरों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित करने के लिए BOCW बोर्ड का गठन अविलंब किया जाए।
श्रम संसाधन विभाग के सरकारी श्रम पोर्टल को सुचारू रूप से कार्यत्मक किया जाए।
श्रम संसाधन विभाग में नए पोर्टल के बनने एवं सुचारू रूप से कार्यात्मक नहीं होने के कारण हजारों मजदूरों को मिलने वाले लाभ के आवेदन को रद्द कर दिया गया, उसे पुनः स्वीकृत कर देय रकम का शीघ्र भुगतान किया जाए। इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश की राजधानी में शीघ्र रूट परमिट जारी किया जाए एवं प्रीपेड सुविधा हेतु उचित स्थान मुहैया कराये जाने की मांग किया है। समाहरणालय गेट पर सभा उपरांत भारतीय मजदूर संघ के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के आदेशानुसार समस्तीपुर सदर कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रबुद्ध रंजन को अपनी चौदह सूत्री मांग का ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देने के बाद अनुरोध किया है कि माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की कृपा की जाये। इसके साथ ही कहा क़ी आप अवगत हैं कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए श्रमिकों को सशक्त बनाने की दिशा में भगीरथ प्रयास आवश्यक है।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार शाह, जिला मंत्री पंकज कुमार कर्ण इसके अलावे जिला भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रकाश चंद्र यादव, सुशांत कुमार, रीमा कुमारी, किरण देवी, शिवकुमार दास, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विजय कुमार चौरसिया, दुर्गानन्द प्रसाद सिंह इत्यादि शामिल थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments