पुलिस अधीक्षक ने किया साहेबपुर कमाल थाना का निरीक्षण, किया लंबित कांडों की समीक्षा

 पुलिस अधीक्षक ने किया साहेबपुर कमाल थाना का निरीक्षण, किया लंबित कांडों की समीक्षा

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का दिया दिशा_निर्देश 

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 25 फरवरी, 2026)। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने साहेबपुरकमाल थाना पहुंचकर लंबित कांडों की गहन समीक्षा की तथा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कांडों से संबंधित दैनिकी का अवलोकन करते हुए अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया।
एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए तथा गंभीर कांडों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, मालखाना, थाना परिसर की स्वच्छता एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं की भी जांच की गई। उन्होंने थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने पर जोर दिया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया, साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments