आवास योजना के सत्यापन में गरीबों का नाम छूटने पर कार्रवाई की भरोसा के साथ ही भाकपा-माले का भूख-हड़ताल तीसरे दिन देर शाम हुआ समाप्त
आवास योजना के सत्यापन में गरीबों का नाम छूटने पर कार्रवाई की भरोसा के साथ ही भाकपा-माले का भूख-हड़ताल तीसरे दिन देर शाम हुआ समाप्त
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में घुस मांगने वालों और पीएचईडी विभाग के जेई पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के भरोसा के साथ ही भाकपा-माले का भूख-हड़ताल समाप्त
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 26 फरवरी, 2026 )। भाकपा-माले के द्वारा पिछले तीन दिनों से अंचलाधिकारी उजियारपुर के समक्ष प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और मालती के उप- सरपंच सुधांशू प्रियदर्शी के द्वारा जारी भूख-हड़ताल देर शाम अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से सोलह सूत्री मांगों में से सात मांगों पर लिखित आश्वासन और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के पश्चात समाप्त कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों का नाम नही छूटेगा ऐसा भरोसा दिलाया गया है यदि किसी गरीब परिवार का नाम जीरो टैग के समय छूट गया है तो प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना में नाम शामिल कर लाभ दिलवाने का भरोसा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया है। जल्दी ही प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उजियारपुर पीएचईडी विभाग के जेई धनंजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखे जाने का भरोसा दिलाया गया है।
दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में लोगों से घुस मांगने वाले विचौलिया और कर्मचारियों को चिह्नित लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है।
मौके पर जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह, प्रखंड कमेटी सदस्य शमीम मंसूरी,मो० उस्मान, पप्पू यादव, विजय कुमार राम, सुशील कुमार सिंह,नवीन प्रसाद सिंह, रामनारायण सिंह,फूलन देवी गुलशन आरा, जंग बहादुर पॉल,मो० शकूर, भीम सहनी, छात्र नेता रोहित कुमार पासवान, मधुकर कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments