नगर निगम समस्तीपुर के स्थाई एवं दैनिक सफाई कर्मियों को होली महापर्व में भी वेतन भुगतान नही इन सबों क़ी होली मनेगी सादगी भरी

नगर निगम समस्तीपुर के स्थाई एवं दैनिक सफाई कर्मियों को होली महापर्व में भी वेतन भुगतान नही इन सबों क़ी होली मनेगी सादगी भरी 

जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा क़ी रिपोर्ट 
सरकार द्वारा होली से पूर्व सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की घोषणा के बावजूद नगर निगम में हुआ टाँय टाँय फीस

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 फरवरी 2026 )। नगर निगम समस्तीपुर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम समस्तीपुर की ओर से सचिव मो. प्रवेज आलम अध्यक्ष राजकुमार राम एवं सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान द्वय नेताओं ने प्रेस के माध्यम से कहा है क़ी बिहार सरकार द्वारा घोषणा किया गया की होली महापर्व के शुभ अवसर पर सभी सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले सभी विभाग के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा ताकि होली पर्व वाल बच्चों व परिवार के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। 
 लेकिन नगर निगम में पदस्थापित कर्मियों एवं दैनिक सफाई कर्मियों को इस वार होली से पहले वेतन का भुगतान नही हो पाएगा। 
 शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा 'विकसित भारत के लिए अवसंरचना निर्माण' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समस्तीपुर नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश को भी नामित किया गया है यह प्रशिक्षण 23 फरवरी से 27 फरवरी तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में आयोजित होगा। वित्तीय प्रभार स्वंय को है किन्ही पदाधिकारी को नही दिया गया है, इस कारण से इसवार होली से पहले नगर निगम से जुड़े कर्मचारियों का वेतन का भुगतान होने की संभावना नही दिख रहा है। 
कर्मचारी महासंघ सरकार से मांग करते हुए होली महापर्व को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर भुगतान कराने का आग्रह करती है। 
नही तो इसवार का होली कर्मचारियों एवं उनके वाल बच्चों व परिवार के लिए सादगी होली रहेगी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।

Comments