शव ऐ बरात का पर्व अकीदत और श्रद्धा से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गयी

शव ऐ बरात का पर्व अकीदत और श्रद्धा से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गयी

जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
शव ए बरात के पर्व के सिलसिले में मुसलमानों का रिवायत है कि इसी रात में खुदा बंदे के लिए रिज्क,मौत और जिंदगी अता करते हैं

नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 3 फ़रवरी, 2026)। शव ऐ बरात का पर्व नाओकोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम महिलाओं ने अकीदत एवं एहतराम के साथ मंगलवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया। मुस्लिम अकीदतमंदो ने इस मौके पर कब्रिस्तान एवं मस्जिदों में साफ सफाई कर उसे चिरागों एवं इलेक्ट्रानिक लाइट से दुल्हन की तरह सजाया था।
 शव ए बरात के पर्व के सिलसिले में मुसलमानों का रिवायत है कि इसी रात में खुदा बंदे के लिए रिज्क,मौत और जिंदगी अता करते हैं। इस रात में जागकर इबादत करने से एक साल का गुनाह माफ होता है.प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर बागर , रजाकपुर, नावकोठी, विष्णुपुर,पहसारा,छतौना,समसा,इस्फा सहित अन्य गांव में मुसलमानों ने पूरी रात गुनाहों की माफी के लिए जाग कर इबादत किया.इस दौरान होली और शबे बरात पर्व के संजोग होने के कारण प्रशासनिक पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए फ्लैग मार्च एवं संवेदनशील स्थानों पर चौकसी को बढ़ानी पड़ी थी।
 शव ऐ बरात के अवसर पर महिला घरों में कुरान की तिलावत, तस्वीह, नमाज पढकर शबे बेदारी का एहतमाम किया। नावकोठी के अंजुमन कमेटी के मो अमजद,मो महफूज, मो रियाज, मो सलमान, मो इकबाल, मो नौशाद, मो निसार, मो अहमद और विष्णुपुर में इस्लाह उम्मत कमेटी के मो बिस्मिल्लाह,मो नदीम, मो सादिक, मो शब्बीर, सहित अन्य ने बुजुर्गों एवं नौजवानों के लिए माकूल इंतजाम किया था।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments