दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बागवनमें बोनस वितरण समारोह किया गया आयोजित

दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बागवन
में बोनस वितरण समारोह किया गया आयोजित

जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट
नगदी एवं उपहार बोनस पाकर किसानों के चेहरे खुशी से उठे खिल 

बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 फ़रवरी, 2026)। बखरी प्रखंड अंतर्गत बागवन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से शनिवार को बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य वर्ष भर दूध आपूर्ति करने वाले सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करना और सम्मानित करना था। नगदी एवं उपहार बोनस पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शंकर सिंह अध्यक्ष, दुग्ध संघ बरौनी डेयरी ने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसान ही सहकारिता की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और ईमानदारी से ही डेयरी उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने किसानों से गुणवत्ता पूर्ण दूध उत्पादन और पशुपालन के आधुनिक तरीकों को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार क्षेत्र प्रभारी, मंझौल ने कहा कि बोनस वितरण से किसानों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अधिक उत्पादन के लिए प्रेरणा मिलती है। पर्यवेक्षक विनय कुमार सिंह और पंकज कुमार सिंह ने भी समिति के कार्यों की सराहना करते हुए पारदर्शिता और एकजुटता पर बल दिया। समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि इस वर्ष समिति ने बेहतर संग्रहण और समय पर आपूर्ति के कारण उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सचिव सकीला खातून ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय का विवरण साझा किया और सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान राम कृष्ण कुमार सिंह, अनील कुमार,सचिव प्रतिनिधि शकील अंदाज, राजेश वर्मा, रामनारायण वर्मा, मनोरंजन वर्मा, मुसहरु राम, दामोदर महतो, रमाकांत पासवान, योगेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments