"रमजान का चांद दिखते ही गूंजा भाईचारे का पैगाम बिहार के चर्चित मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने दी मुबारकबाद,

"रमजान का चांद दिखते ही गूंजा भाईचारे का पैगाम बिहार के चर्चित मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने दी मुबारकबाद, 

जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट 
रोजेदारों की दुआओं से बढ़ेगी देश की तरक्की : राष्ट्रपति कुमार 

नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 फ़रवरी, 2026)। पवित्र रमजान माह के आगमन पर बिहार गरीबों के मसीहा नावकोठी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने पूरे नावकोठी पंचायत वासियों सहित राज्यवासियों, खासकर मुस्लिम समाज को दिल से मुबारकबाद दी है। उनके इस संदेश ने इलाके में भाईचारे और सद्भाव का नया माहौल बना दिया है, जिससे लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने कहा कि रमजान रहमत, बरकत और इबादत का महीना है, जो इंसान को संयम, त्याग और दूसरों की मदद करने की सीख देता है। उन्होंने दुआ की कि सभी रोजेदारों की इबादत कबूल हो और समाज में मोहब्बत, अमन और आपसी सम्मान और मजबूत हो। उन्होंने खास अपील करते हुए कहा कि रमजान के दौरान जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी इबादत है और पंचायत स्तर पर गरीब परिवारों की सहायता के लिए विशेष पहल की जाएगी, ताकि कोई भी परिवार खुशियों से वंचित न रहे। मुखिया ने सभी धर्मों के लोगों से मिल-जुलकर रहने और देश-राज्य की तरक्की में साथ देने का आह्वान किया। उनके इस संदेश को लोगों ने एकता और इंसानियत का पैगाम बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सकारात्मक संदेश समाज में भरोसा बढ़ाते हैं और सभी समुदायों को एक मंच पर लाते हैं। रमजान के मौके पर आया यह संदेश न सिर्फ बेगूसराय बल्कि पूरे बिहार में सद्भाव, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल बन रहा है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments