“बिजली बिल सुधार को लेकर मुखिया राष्ट्रपति कुमार एक्शन में, शिविर में पहुंच जेई को दिए त्वरित समाधान के निर्देश”

“बिजली बिल सुधार को लेकर मुखिया राष्ट्रपति कुमार एक्शन में, शिविर में पहुंच जेई को दिए त्वरित समाधान के निर्देश”

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान क़ी रिपोर्ट 
"बिजली बिल गड़बड़ी पर मुखिया राष्ट्रपति कुमार सख्त, जेई से कहा– ग्रामीणों की शिकायतों का तुरंत करें समाधान”

बखरी/बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 फ़रवरी, 2026)। नावकोठी प्रखण्ड के नावकोठी पंचायत भवन में विद्युत विभाग के द्वारा बिजली संबंधी शिकायत समाधान हेतु शिविर सोमवार को आयोजित की गयी। कनीय अभियंता विमल साहा ने बताया कि इस कैंप में बिजली समस्या के निपटारे हेतु पांच आवेदन प्राप्त हुआ। राजेश कुमार पिता रामदेव सिंह, राजकुमार साह पिता शिव शंकर साह, सरस्वती देवी पति लक्ष्मी महतो,सुदामा देवी पति उपेंद्र सहनी व धनराज महतो पिता परमेश्वर महतो का विद्युत बिल में सुधार संबंधी शिकायत प्राप्त हुआ. मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने विद्युत शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीण उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी शिकायत निवारण जल्द करने हेतु जेई से अनुरोध किया.इस दौरान कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार,फ्रेंचाइजी अनमोल कुमार,वार्ड सदस्य मो सलमान सहित दर्जनाधिक ग्रामीण उपस्थित थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments