पुलिस - पब्लिक सप्ताह के तहत फैंसी क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

पुलिस - पब्लिक सप्ताह के तहत फैंसी क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन 

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 

प्रशासन एकादश 4 रन से हुई विजयी
प्रशासन एकादश के मुकुल कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा श्रवण कुमार को बेस्ट प्लेयर चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका प्रेम किशन मन्नू और संजय सिंह ने निभाई,

बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 27 फरवरी, 2026)। बखरी में पुलिस - पब्लिक सप्ताह के तहत शकरपुरा मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला नागरिक एकादश और प्रशासन एकादश के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर नागरिक एकादश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रशासन एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में नागरिक एकादश की टीम 15 ओवर में 136 रन ही बना सकी, जिससे प्रशासन एकादश ने 4 रन से जीत दर्ज की। प्रशासन एकादश के मुकुल कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा श्रवण कुमार को बेस्ट प्लेयर चुना गया। 
मैच में अंपायर की भूमिका प्रेम किशन मन्नू और संजय सिंह ने निभाई, जबकि कमेंट्री पूर्व मुखिया तुफैल अहमद ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी विकास मिश्रा ने संभाली। 
मौके पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई मनीष कुमार पंडित,लाल बिहारी यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, वार्ड पार्षद उमेश पाठक, अधिवक्ता गौरव कुमार, डॉ. तालिब, अशोक पोद्दार तथा शकरपुरा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विकास चंद्र भारती समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments