स्टेडियम निर्माण को लेकर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने की खेल मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात

स्टेडियम निर्माण को लेकर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने की खेल मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात

जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर बखरी-147 विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम निर्माण की मांग की 
 
पटना,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 7 फ़रवरी, 2026)। बिहार के ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में खेल अवसंरचना को नई दिशा देने की पहल तेज हो गई है। बखरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर बखरी-147 विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई है। 
इस दौरान उन्होंने खेल मंत्री को औपचारिक पत्र सौंपते हुए क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। मंत्री संजय पासवान ने पत्र में उल्लेख किया कि बखरी, नावकोठी, डंडारी और गढ़पुरा इन चारों प्रखंडों में खेल सुविधाओं का घोर अभाव है, जिसके कारण स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल अवसंरचना की कमी युवाओं के खेलों के प्रति रुझान को भी प्रभावित कर रही है।
गन्ना मंत्री ने प्रस्तावित स्टेडियम में बहुउद्देशीय खेल मैदान, आधुनिक रनिंग ट्रैक, दर्शक दीर्घा और मूलभूत सुविधाओं को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने विश्वास जताया कि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में यह पहल न सिर्फ बखरी बल्कि पूरे बिहार के लिए खेल प्रतिभा उभारने का मजबूत मंच बनेगी। यह कदम ग्रामीण भारत में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments