डीआईजी परवेज अख्तर का दिल्ली में इलाज के दरमियान हुई मौत फैली पुलिस प्रशासनिक महकमें में शोक की लहर

डीआईजी परवेज अख्तर का दिल्ली में इलाज के दरमियान हुई मौत फैली पुलिस प्रशासनिक महकमें में शोक की लहर

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
डीआईजी प्रवेज अख्तर (प्रोफाइल फोटो )

दरभंगा, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 17 फरवरी, 2026)।डीआईजी परवेज अख्तर अब इस लोक में नहीं रहे। मिली जानकारी अनुसार दिल्ली में आज उनका देहांत हो गया।.बिहार पुलिस में वे लम्बे समय गुजारा था। उन्होंने डीएसपी से लेकर डीआईजी तक के पद को सुशोभित किऐ। विगत 31 जुलाई 2020 को वे राजगीर पुलिस अकादमी से रिटायर हुए थे। ऐ एक पुलिस अधिकारी के साथ साथ परवेज साहब एक अच्छे शायर भी थे। उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हुई है। रिटायरमेंट के बाद परवेज साहब लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे। जहाँ भी जाते वहां को यात्रा वर्णन करते। पटना में डीएसपी कोतवाली के रूप में परवेज अख्तर काफी चर्चित हुए थे। उसके बाद कई जिलों में तैनाती हुई। उनकी निधन की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासनिक महकमे के साथ ही उनके शुभचिंतको के बीच शोक की लहर फैल गई। उनकी आत्मा की शांति की दुंआ मांगने लगे। परिवार में कोलाहल मच गया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments