युग क्रांति दल ने किया आगाज देश का तीसरा विकल्प बनेगा युग क्रांति दल

युग क्रांति दल ने किया आगाज 
देश का तीसरा विकल्प बनेगा युग क्रांति दल 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
    युग क्रांति दल से जुडने की अपील

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 जनवरी, 2026)। समस्तीपुर जिला से देश के भारत निर्वाचन आयोग से निबंधित राजनीतिक पार्टी युग क्रांति दल बनेगा देश का तीसरा विकल्प। उपरोक्त बाते आज एक भेंट में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार प्रसाद ने कहा। उन्होंने कहा की आज जनमानस सभी पार्टियों से क्षुब्ध हो चुकी है। देश आज कहा से कहा पहुंच गया है।
 बिहार में रोजी रोजगार की कमी के कारण लोग दूसरे राज्य में पलायन करने पर मजबूर है। इह सबका मूल कारण है ओछी राजनीति। राज्य के तमाम जनमानस को अपील करते हुऐ कहा है की युग क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण करें आज देश और राज्यों में स्थित व्यवहार न्यायलय व्यापार न्यायालय बन गया है। देश में रोजी -रोजगार के साथ ही देश में अमन चैन भूख भय भ्रष्टाचार मुक्त राज्य स्थापित कर देश का तीसरा विकल्प युग क्रांति दल को बनाने में अपनी सहभागिता अवश्य दे ताकी देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था इत्यादि से देश को निजात मिल सकें।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments