होली और रमजान को लेकर बखरी थाना परिसर क़ी शांति समिति की बैठक आयोजित

होली और रमजान को लेकर बखरी थाना परिसर क़ी शांति समिति की बैठक आयोजित 

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान क़ी रिपोर्ट 
किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान में विघ्न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने दोनों समुदाय को आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ रहते आये हैं :थानाध्यक्ष 

बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 फ़रवरी, 2026)। बखरी थाना परिसर में होली एवं रमज़ान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरूवार को आयोजित की गयी। इस प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया। अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि रंगों का त्योहार होली आपसी सौहार्द्रता का पर्व है। इस पर्व पर प्रखंड क्षेत्र की आम जनमानस ने मिसाल कायम किया है। होली में हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी,नशेड़ी व शराब कारोबारी बख्से नहीं जायेंगें। अश्लील गाना एवं डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। अफवाहों से सावधान रहने की अपील की अचला अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमज़ान शुरू है। इसमें लोग दिनभर रोजा रखते हैं। होली में रोजेदारों का पूरा ख्याल रखना होगा। किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान में विघ्न बर्दाश्त नहीं होग। उन्होंने दोनों समुदाय को आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ रहते आये हैं। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी पर प्रशासन की कड़ी नजर है। प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से दोनों पर्वों को मनाने का अनुरोध किया.इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य मौजूद थे। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments