नाला जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति से होने के कारण मुहल्ले वासी हो रहे परेशान हुऐ आक्रोषित जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग

नाला जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति से होने के कारण मुहल्ले वासी हो रहे परेशान हुऐ आक्रोषित जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
नाला खोद महीनों से बनाया जा रहा धीमी गति से नाला निर्माण की आज की स्थिति देख जनाक्रोश फैला

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 2 फरवरी, 2026)। नाला जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति से होने के कारण मुहल्ले वासी हो रहे परेशान हुऐ आक्रोषित जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग। बताते है की अशोक नगर पोखरिया निवासी  राकेश कुमार सिन्हा ने प्रेस को आपबीती बताते हुए कहा की अशोक नगर पोखरिया वार्ड नंबर 36 का स्थाई निवासी हूं।
NH 31 के PE04 (piller extend 04) के सामने नीचे की और जो रास्ता जाता है और VIP  ROAD से जाके मिलता है उस रास्ते के बीच में  जो रास्ता  है जिसमें शिव मंदिर है जहां लोग हमेशा पूजा करने आते है उनलोग को आने जाने में दिक्कत , बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी, बुजुर्ग महिला और सभी लोगों को बहुत परेशानी  साथ ही मोहल्ला के मरीज की भी परेशानी सांस लेने में हो रही है दिक्कत।
उस रास्ते का है बुरा हाल और साथ ही कई मोहल्ले का भी यही बुरा हाल है ।
बेगूसराय के इस वीडियो को इतना शेयर करें कि लोग जागरूक हों और हमारे शहर के हर वार्ड में जो काम कछुआ गति से चल रहा है, उससे हम सभी को राहत मिल सके।
आज स्थिति यह है कि हर जगह सड़कें तो तोड़ दी गई हैं, लेकिन काम इतनी धीमी गति से हो रहा है कि आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। सड़कों की इस हालत के कारण मुहल्लेवासियोँ को 
आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड रही है। वही कहीं आने-जाने में घंटों का समय लग रहा है।
दुर्घटना का बना हुआ डर सड़क पर बिखरे पत्थर और लोहे के टुकड़ों की वजह से जरा सा संतुलन बिगड़ने पर गंभीर चोट लगने का खतरा बना रहता है।
सुरक्षा का अभाव: निर्माण सामग्री के सही रखरखाव न होने से बुजुर्गों और बच्चों के लिए चलना और भी खतरनाक हो गया है।
इन्होंने जिलाधिकारी सहित नगर निगम आयुक्त, अध्यक्ष से और संबंधित विभाग हमारी इस समस्या को गंभीरता से समझें और इस अधूरे काम को जल्द से जल्द पूरा करवाएं।
कृपया इस संदेश और वीडियो को अधिक से अधिक साझा करें ताकि यह जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचे और हमें इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिले।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments