लोजपा (रा) अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष बनने पर मो. महबूब सवा को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लोजपा (रा) अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष बनने पर मो. महबूब सवा को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान बखरी विधानसभा को सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए लगातार विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मिलकर समस्याओं के समाधान हेतु है प्रयासरत 

बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 9 फरवरी, 2026)। बखरी नगर परिषद निवासी मोहम्मद महबूब सवा को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 
इस अवसर पर बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि महबूब सवा के नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी का विस्तार व्यापक स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि महबूब सवा, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस मौके पर बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साहिल को भी लोजपा रामविलास कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि बखरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह बिहार सरकार के माननीय गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान बखरी विधानसभा को सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए लगातार विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मिलकर समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत हैं। 
इसके लिए उन्होंने बखरी विधानसभा की आम जनता की ओर से मंत्री संजय पासवान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कछवाहा, अनिल वर्मा, बखरी विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजीत वर्मा, प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, व्यवसाय प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजय जयसवाल, नगर परिषद अध्यक्ष परितोष कुमार, नगर परिषद प्रधान महासचिव सरवन पासवान, नगर परिषद संगठन प्रभारी चंदन साह, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत महतो, भगवान लाल पासवान, अगेन देव पासवान, प्रखंड सचिव आनंद कुमार शैलेश, छात्र प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, आईटी सेल जिला सचिव सिकंदर कुमार महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा प्रकाशित व प्रसारित। 

Comments