जिलाधिकारी आवास के सामने अवैध ई - रिक्शा स्टैंड मुख्य सड़क मार्ग नगर थाना से दो कदम पर बना ट्रैफिक पुलिस मौन क्यों...???
जिलाधिकारी आवास के सामने अवैध ई - रिक्शा स्टैंड मुख्य सड़क मार्ग नगर थाना से दो कदम पर बना ट्रैफिक पुलिस मौन क्यों...???
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
शहर में जाम का मुख्य कारण है, अनियंत्रित E-Rickshaw का संचालन व ट्रैफिक पुलिस की नाकामयाबी रूल्स का पालन नहीं होना
समस्तीपुर, बिहार (जबक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 फ़रवरी, 2026)। समस्तीपुर शहर में इनदिनों यातायात के लिए उपलब्ध ई रिक्शा जिसे अनियंत्रित नौसीखिए चालक द्वारा अनियंत्रित ढंग से सड़क पर चलाये जाने से आये दिन दुर्घटना को अंजाम देते रहते है। अगर ट्रैफिक पुलिस पैसे की वसूली नहीं करते तो ऐसा कुकृत्य घटना में जरूर कमी होती।
सैंकड़ो ड्राइवर का तो चालक लाइसेंस भी नहीं है। उम्र से कम है, लेकिन चला नहीं सड़कों पर दौड़ा रहें है ई रिक्शा। जिसपर किसी भी यातायात पुलिस की नजर नहीं होता है।
दूसरी तरफ स्टैंड से थोड़ी दूर पर ही
ओवरब्रिज़ के निकट कचहरी मोड़ के साथ ही जिलाधिकारी आवास व अनुमंडल कार्यालय के पास ई रिक्शा का अवैध स्टैंड बना हुआ है. जिससे जाम की झाम की समस्या आये दिन बना हुआ रहता है. जबकि वहा पर पुलिस की तैनाती भी है की जाम नहीं लगे. लेकिन अनियमित तरिके से बिच सड़क पर ही नौसीखिए ई रिक्शा चालकों द्वारा अपने रिक्शा को रोक सवारी चढ़ाने उतारने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाता है. अगर इस पर रोक लगाया जायेगा तो अवश्य ही जाम की समस्याओं में कुछ कमी आ सकता है।
स्थानीय लोगो ने जिलाधिकारी से मांग किया है की शहर में जाम की मुख्य समस्या का कारण ई रिक्शा का संचालन है इसलिए अविलम्ब संज्ञान लेते हुए शहर को जाम की समस्या से मुक्त कराने की मांग किया है। इसके साथ ही परिवहन विभाग से अनुरोध किया है की ई रिक्शा संचालक का चालक लाइसेंस की जांच करें ताकि नौसीखिए चालक के साथ ही बिना चालक लाइसेंस के ई रिक्शा चलाको पर अंकुश लगाने की मांग किया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments