इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने लॉन्च की ‘स्वस्थ जीवन कवच’ स्वास्थ्य बीमा योजना
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने लॉन्च की ‘स्वस्थ जीवन कवच’ स्वास्थ्य बीमा योजना
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
आम नागरिकों को किफायती स्वास्थ्य सुरक्षा देने की पहल
जिले के आम जनता से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डाकघर या आईपीपीबी प्रतिनिधि से संपर्क कर योजना की पूरी जानकारी लें और स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उठाएं : डाक अधीक्षक राँविन चन्द्रा
समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 12 फरवरी, 2026)। भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) द्वारा आम नागरिकों को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘स्वस्थ जीवन कवच’ स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया गया है। यह योजना आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस एवं निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस जैसी नामी कंपनियों के साथ संयुक्त समझौते के तहत शुरू की गई है।
डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र ने बताया कि इस योजना के तहत ₹200000 का बेस हेल्थ कवर मात्र 1699 रुपया वार्षिक प्रीमियम पर दिया जा रहा है ! इसके साथ 15 लाख का सुपर टॉप अप कवर 899 रुपया वार्षिक प्रीमियम में उपलब्ध है,इस प्रकार कुल 17 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर 2598 रुपया प्रतिवर्ष में लिया जा सकता है ! योजना के अनुसार यदि हम जोड़ें तो प्रतिदिन औसतन लगभग सात रुपया का खर्च होगा ! योजना में अस्पताल में भर्ती से जुड़े खर्चों का कवरेज भी इसमें शामिल होता है !
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा से जोड़ना है, ताकि बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ कम हो सके और लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।
🔷 योजना की प्रमुख विशेषताएं
✔️ किफायती प्रीमियम पर स्वास्थ्य बीमा कवर
✔️ नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार सुविधा
✔️ परिवार के सदस्यों को कवर करने का विकल्प
✔️ आसान एवं सरल नामांकन प्रक्रिया
✔️ डाकघर और आईपीपीबी के माध्यम से उपलब्धता डाक अधीक्षक ने समस्तीपुर जिले के आम जनता से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डाकघर या आईपीपीबी प्रतिनिधि से संपर्क कर योजना की पूरी जानकारी लें और स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उठाएं।

Comments