जात के साथ नही जमात के साथ आवाज बुलंद कर संगठन को करेंगे मजबूत : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन

जात के साथ नही जमात के साथ  आवाज बुलंद कर संगठन को करेंगे मजबूत : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन

जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 
समाज को अपने संगठन को मजबूत करने के लिए जात के साथ-साथ जमात के साथ आगे बढ़ना और अपनी आवाज को बुलंद करना अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन  पूर्णिया प्रमंडल का एक सराहनीय कदम है:तार किशोर प्रसाद पूर्व उपमुख्यमंत्री

पूर्णिया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 2 फरवरी, 2026)। पूर्णिया प्रमंडल सहित कसबा के विकास के लिए अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन पूर्णिया प्रमंडल के सौजन्य से जात के साथ-साथ जमात के साथ आवाज बुलंद कर संगठन को मजबुत करना सराहनीय कदम - पूर्व उप- मुख्यमंत्री बिहार तार किशोर प्रसाद ने कार्यक्रम को संवोधित करते हुऐ कहा। 
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन पूर्णिया प्रमंडल के द्वारा प्रायोजित 1 फरवरी 2026 को पूर्णिया जिला अंतर्गत कसबा स्वीकृत रॉयल पैलेस में बैठक को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किरशोर प्रसाद ने कहा की हम अपने समाज को अपने संगठन को मजबूत करने के लिए जात के साथ-साथ जमात के साथ आगे बढ़ना और अपनी आवाज को बुलंद करना अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन पूर्णिया प्रमंडल का एक सराहनीय कदम है। 
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री , [ संगठन ] - सह - प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल अनिल कुमार साहा ने किया मंच संचालन पूर्णिया प्रमंडल संगठन के प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कसबा नगर परिषद के उप मुख्यपार्षद सुभाष कुमार ने किया। अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद थे। वही विशिष्ट अतिथि कसबा के विधायक नितेश सिंह थे । 
अपने अध्यक्षीय  भाषण के क्रम में अनिल कुमार साहा ने बारी-बारी से पूर्णिया प्रमंडल के विकास के मुद्दे पर चाहे वह एयरपोर्ट का फोरलेन से सड़क कनेक्टिविटी, या हाई कोर्ट बेंच का मामला हो, मखाना बोड का मामला हो, दो केंद्रीय विद्यालय जो स्वीकृत है उसके निर्माण की बात हो या भारतीय स्टेट बैंक का आंचलिक कार्यालय पुण: भागलपुर से पूर्णिया लाने पर हो या  पूर्णिया रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण की बात हो इसके अतिरिक्त उन्होंने कसबा के मदरसा चौक, लीची बगान में ओवरब्रिज जो आने जाने के समय में लोगों  के आने जाने के समय में दुर्घटनाग्रस्त होकर उसकी मृत्यु हो जाती है एवं शव वाहन , मुक्तिधाम और जल - नल योजना में जो अनियमितताएं हुई है जिससे कसबा नगर परिषद की जनता शुद्ध जल पीने से वंचित है साथ ही ऐसी बहुत सारी विकास के मुद्दे पर बारी-बारी से अपनी बातों को रखा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री तार किशोर प्रसाद कसबा विधायक श्री नीतीश कुमार सिंह ने सारे मुद्दे को गंभीरता से सुना एवं उसके निष्पादन के लिए हर संभव प्रयास करने का वचन दिया । कसबा बिधायक ने कहा कि मुझे 15 माह का समय दीजिए और यह मेरे संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत इन सारे कामों को कर और करा दिया जाएगा। वही मुख्य अतिथि  वैश्य शिरोमणि तार किशोर प्रसाद ने अपने समाज को और अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन पूर्णिया प्रमंडल के संगठन को धन्यवाद दिया ‌कि संगठन द्वारा  समय-समय पर बारी-बारी से जो पूर्णिया प्रमंडल की विकास की बात हो वो जात और जमात के साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का मुद्दा को उठाने का काम किया है वह सराहनीय कदम है । बैठक को संबोधित करते हुए आर० पी० साहा सेवानिवृत्ति यूको बैंक शाखा प्रबंधक ने भी बताया कि आज समाज के विकास के लिए और  विकास की गति को प्रगति देने के लिए संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मजबुत संगठन के साथ-साथ जो कसबा के विधायक है और जिनके रिकमेंडेशन से विकास के काम में प्रगति हो सकती है।और वैश्य समाज के अभिभावक तार किशोर प्रसाद जो उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार के रह चुके हैं बैठक को आयोजित करना एक सराहनीय कार्य है बैठक में बारी - बारी से पूर्णिया के वरिष्ठ समाजसेवी विजय श्रीवास्तव कसबा के फौलादी नेता समाज के आवाज को उठाने वाले गरीब गुरुवा जनता की आवाज को उठाने वाले बम बम साह ने भी सारी बातों को रखते हुए संबोधित किया। बैठक में अरुण मांझी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कसबा संतोष गुप्ता, कसबा प्रखंड अध्यक्ष पेंशनर समाज अरविंद झा, संयुक्त सचिव बिहार सरकार सेवानिवृत श्रीमती सीमा मांझी, मंडल अध्यक्ष भाजपा कसबा श्रीमती संजू कुमारी, फार्मासिस्ट पूर्णिया श्रीमती नीलू देवी, मंत्री अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन सह हसनगंज प्रखंड प्रमुख डॉक्टर अनुज, जिला युवा जिलाअध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य  महासम्मेलन श्रीमती आरती जयसवाल, जिला महिला अध्यक्षा अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष पूर्णिया कौशल कुमार, बिक्रम कुमार, नीतीश गुप्ता, सीताराम अग्रहरि के साथ-साथ हजारों लोगों ने शिरकत किया और सारी बातों को गंभीरता से सुना और सराहा ऐसी उम्मीद है कि यह बैठक पूर्णिया प्रमंडल के विकास ही नहीं बल्कि कसबा के विकास की गति को द्रूत्त गति से बढ़ाने एवं समाज के भावी पीढ़ी के साथ-साथ समाज की राजनीतिक गति को आगे बढ़ाने में कामयाब होगा ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments