नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूसन कंपनी बेगूसराय की दुरंगी चाल दे रहा खुले आम मौत का दावत


नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूसन कंपनी बेगूसराय की दुरंगी चाल दे रहा खुले आम मौत का दावत 

जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा 
राजेश किराना दुकान से दक्षिण की ओर गये तार को प्लास्टिक कोटेड तार नहीं लगाने का औचित्य समझ से परे है स्पष्टतया ये बिजली चोरी या टूंगा फ़साने की ओर इशारा करती है :मोहल्लेवासी

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 5 फरवरी, 2026)। नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूसन कंपनी बेगूसराय की दुरंगी चाल दे रहा खुले आम मौत का दावत।
जी हाँ बेगूसराय बाघी वार्ड नम्बर ११ में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी ( बिजली बोर्ड बिहार  ) की उपरोक्त शीर्षक से उद्धरित खुले आम लटकते औऱ नंगी जर्जर तार खुले आम मौत का दावत औऱ बिजली चोरी का घृणित औऱ कुत्सित प्रयास बेगूसराय वार्ड नम्बर ११ में कुलेआम आम नागरिकों को मौत का दावत दे रही है।
   बताते चले कि नियमानुसार वार्ड के प्रत्येक जगह नंगी औऱ जर्जर तार को हटाकर प्लास्टिक कॉवर तार लगाना है ताकी बिजली चोरी रोका जा सके औऱ लोग खुले औऱ नंगी तार से बिजली चोरी को रोका ही नहीं जा सके बल्कि एक फेज से दुसरी फेज का इस्तेमाल भी नहीं कर सके।
   दुर्भाग्य है बिजली बोर्ड की या ऊपरी मेहरबानी या घोर लापरबाही ऐसा हो नहीं पा रहा है ये है बिजली बोर्ड का खुले आम कारनामा।
    बाघी वार्ड ११के मोहल्ले बासी ने इस वाकिया का खुले आम जिक्र कर रहे हैँ हुआ यों की गाँधी चौक से ट्रांसफरमर से ठीक पूरब की ओर जाने वाले रास्ते जो आगे चलकर दक्षिण की ओर मूरति है औऱ हरिजन टोली की ओर जाती है जहाँ बीच बीच में गली है पहली गली चित्रगुप्त मंदिर की ओर औऱ दुसरी गली गरीब लाल दास के घर के तरफ से होकर आगे निकलती है इसमें हज़ारों लोगों का पीछे घर बना हुआ है औऱ आवागमन होता रहता है जहाँ का तार पुरी तरह नंगी औऱ जर्जर है एक छत से दुसरी छत को छुति हुई यह तार खुले आम मौत का दावत दे रही है।
    हवा ज़ब जोर से चलती है एक तार दूसरे नंगी तार से टकराकर सपार्किंग करती रहती है औऱ चिंगारीयां निकलती रहती है बराबर आम लोगों का शिकायत बिजली ऑफिस जाकर करने के बाद भी पदाधिकारीयों की उदासीनता बनी हुई है जिसके कारण आम जन हमेशा भयभीत रहते हैँ पता नहीं कब किसी के देह पर तार गिर जाये औऱ कौन मौत के आगोश में समा जाये।
    ये बिजली बोर्ड की बिजली चोरी करने देने हेतु मेहरबानी है या कर्तव्य हीनता कहा नहीं जा सकता है स्पष्टतया ये मेहरबानी बिजली चोरी की ओर ही इशारा करती है लोग बड़े ही आसानी से ना केवल बिजली चोरी ही करते हैँ बल्कि बड़े ही आसानी से एक फेज से दुसरी फेज का इस्तेमाल औऱ टूंगा फ़साने की ओर प्रवृत हैं।
    जी हाँ ये मामला बड़ा ही गंभीर है एक तरफ डॉ राजेश की बगल बाली गली में प्लास्टिक कोटेड तार तो लगाया गया है वहीं आगे चलकर राजेश किराना दुकान से दक्षिण की ओर गये तार को प्लास्टिक कोटेड तार नहीं लगाने का औचित्य समझ से परे है स्पष्टतया ये बिजली चोरी या टूंगा फ़साने की ओर इशारा करती है 
     वहीं दुसरी ओर राजेश किराना स्टोर से उत्तर की ओर तार प्लास्टिक नुमा कोटेड तार है परन्तु इस बिजली पोल पर अंधीकृत रूप से वाय फाई तार गुजरती है ये बोर्ड की मेहरबानी है या कुत्सित प्रयास कहना मुश्किल है बड़े ही बेतरतिब रूप से वाय फाय बाले बिजली पोल पर सीढ़ी लगाकर चढ़ते रहते हैँ ये किस आदेश की बदौलत हो रहा है ये कहना मुश्किल जान पड़ता है श्री लाल मोहन के घर के आगे लटकता हुआ इतना नीचे है की बराबर बाइक सबार इस तार से उलझकर गिर चुके हैँ क्या इस प्रकार बिजली पोल चढ़ने का औऱ वाय फाय तार लगाने का बिजली बोर्ड से आदेश प्राप्त है. ???
     लगता है औऱ प्रथम दृष्टि कोन से प्रत्यक्ष रूप से मेहरबानी ही प्रतीत होता है या पॉकेट गरम करने की विधिवत व्यवस्था है. ? क्या बिजली बोर्ड इस पर मौन क्यों है. ? इसके पीछे कारण क्या है. ? है इसका जबाब.. ? 
   जब प्लास्टिक कोटेड तार लग गया है तब पोल पर पुराने तार को काट कर हटा देना नियम संगत है ताकी पता चल सके की मात्र बिजली की एकमात्र तार गुज़र रही है।
    वहीं दुसरी ओर ट्रांसफरमर से पुरब की ओर जाने बाले रास्ते औऱ दोनों गलियों  ( एक ओर चित्रगुप्त मंदिर की ओर दुसरी गली गरीब लाल दास की गली में तार पूर्ण रूपेण नंगी औऱ जर्जर है कभी भी हादसा हो सकता है पता नहीं कौन मौत के गाल में समा जाये, यदि इस प्रकार दुर्घटना होती है जबाबदेही संबंधित कनीय अभियंता, सहायक अभियंता औऱ कार्यपालक अभियंता दोषी होंगे औऱ उन पूर्ण रूपेण न्यायिक प्रक्रिया लागू होना लाज़िमी है 
     अतए्व इस न्यूज़ से यदि सुधार नहीं किया जाता है तो मोहल्लेबासी न्याययिक प्रक्रिया को अपनाने को बाध्य होंगें जिसकी पुरी जिम्मेबारी कार्यपालक अभियंता, नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कारपोरेसन बेगूसराय की होगी।
 न्यूज़ प्रकाशन हेतु प्रेषित, प्रमोद कुमार सिन्हा, केंद्रीय ब्यूरो, जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन,बेगूसराय। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रकाशित।

Comments