कज़ाखस्तान के अल्माटी में वर्ल्ड होम्योपैथिक सबमिट अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एम. एन. रहमानी

कज़ाखस्तान के अल्माटी में वर्ल्ड होम्योपैथिक सबमिट अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एम. एन. रहमानी

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
चिकित्सक डॉ. एम. एन. रहमानी की
अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से न केवल बेगूसराय जिला बल्कि पूरे बिहार के चिकित्सक समुदाय में हर्ष का माहौल है।

बेगूसराय, बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 8 फ़रवरी, 2026)। बेगूसराय जिला के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एम. एन. रहमानी को कज़ाखस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथिक सबमिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 6 फरवरी को कैस्पियन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मेडिसिन (CISM), अल्माटी में आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम का आयोजन केंट लेबोरेट्री एवं केंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हाजीपुर के तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर कैस्पियन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. (प्रो.) अंबेक सईद ने होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एम. एन. रहमानी को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. रहमानी इससे पूर्व भी दुबई, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, नेपाल सहित विभिन्न देशों में आयोजित कार्यक्रमों में दस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
 वे विशेष रूप से महिला-पुरुष बांझपन (इन्फर्टिलिटी) के उपचार के लिए जाने जाते हैं, जहां बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉ. एम. एन. रहमानी लंबे समय से होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से न केवल बेगूसराय जिला बल्कि पूरे बिहार के चिकित्सक समुदाय में हर्ष का माहौल है। स्थानीय होम्योपैथिक चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments