विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
कैंसर आज वैश्विक स्तर पर एक गंभीर चुनौती बन चुका है।समय पर पहचान से ही संभव है कैंसर से बचाव : डा. दीपक कुमार सिंह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

बखरी/बेगूसराय, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 4 फरवरी, 2026)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आम लोगों को जागरूक करना तथा इसकी रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर आज वैश्विक स्तर पर एक गंभीर चुनौती बन चुका है। 
उन्होंने बताया कि आमतौर पर प्रचलित कैंसरों में रक्त कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, आंत का कैंसर और मुख कैंसर प्रमुख हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि जागरूकता ही कैंसर से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है और समय पर जांच एवं उपचार से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से तंबाकू और शराब से दूर रहने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा किसी भी असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम कैंसर के खिलाफ व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने पर केंद्रित है। वहीं महिला चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रश्मि ने कहा कि पूरी दुनिया कैंसर के बढ़ते मामलों से जूझ रही है। विश्व कैंसर दिवस समाज को एकजुट होकर इस बीमारी के प्रभाव को कम करने और पीड़ितों को मानसिक व सामाजिक सहयोग देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कैंसर की पहचान कर इलाज शुरू किया जाए तो इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है।
कार्यक्रम में डॉ. कृष्णानंद, डॉ. हर्ष कुमार, लक्ष्मण पर्वेक्षक, रणधीर कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, कमलेश कुमार, किरण कुमारी, चांदनी कुमारी, पंकज कुमार, नेहा कुमारी, स्वीटी कुमारी, पूजा कुमारी एवं सुरुचि कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments