जदयू को मिला नई कमान : सुनील कुमार बने बखरी प्रखंड अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर

जदयू को  मिला नई कमान : सुनील कुमार बने बखरी प्रखंड अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान क़ी रिपोर्ट 
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे काम ।

बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 फ़रवरी, 2026)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बखरी प्रखंड संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। आयोजित संगठनात्मक बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार देव और प्रवेक्षक गजानंद राय की मौजूदगी में क्रियाशील सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
 नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जदयू बखरी प्रखंड में और मजबूत होगी। इस दौरान जवाहर राय, निशांत वर्मा, बिके राय, नरेश महतो, लड्डूलाल राय, मोहम्मद मौज्जम, योगेंद्र महतो, जितेंद्र सिंह, रामविनय कुमार, अजय, प्रमोद कुमार सिंह, रामपुकार सिंह, चंदन कुमार, लक्ष्मण पटेल, नित्यानंद सिंह, अर्चना कुमारी, अमर कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। खासकर युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, बूथ स्तर की कमेटियों को सक्रिय करने और पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। 

Comments