डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला में महेशवारा ने जमाया खिताब पर कब्जा

डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला में महेशवारा ने जमाया खिताब पर कब्जा

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
कप्तान सिंटू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों के सहारे अंतिम ओवर में 9 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया.सिंटू ने मैच में सर्वाधिक 56 रनों की नाबाद पारी खेली। मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

नावकोठी, बेगूसराय (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 25 फरवरी, 2026)। नावकोठी स्थित एपीएस खेल मैदान में बुधवार को डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला का आयोजन किया गया।
इसमे महेशवारा और बेगमपुर के बीच मैच खेला गया। महेशवारा ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से बेगमपुर को हराकर खिताब जीत लिया। टाॅस जीतकर महेशवारा ने बेगमपुर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी को उतरी बेगमपुर की टीम शुरूआत अच्छी नहीं रही,शुरूआती 4 बल्लेबाज पावर प्ले के दौरान ही महज़ 46 रनों पर आउट हो गये. उसके बाद उतरे शमीम और सत्यम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की बेस कीमती साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। शमीम ने 43 रन बनाए उसके बाद पुरी टीम 18 वें ओवर में 157 रनों पर सिमट गयी।जवाब में उतरीं महेशवारा टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।
 ्पहले ओवर में ही झटका लगना शुरू हो गया और उस झटके से वो अंत तक नहीं उबर पायी। नियमित अंतराल में विकेट खोते रहे। लेकिन एक छोड़ से कप्तान सिंटू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों के सहारे अंतिम ओवर में 9 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया.सिंटू ने मैच में सर्वाधिक 56 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज अभिनव केशु को टीवी सेट दिया गया। उपविजेता टीम को 7500 रूपये का चेक और उपविजेता कप मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने दिया। विजेता टीम को 11000 का चेक और विजेता कप डाॅ जीतेन्द्र कुमार ने प्रदान किया। मैच में एम्पायर विकास और अभिषेक, कमेंटेटर मृत्युंजय महाकाल, रजनीश कुमार स्कोरर सुधीर कुमार, अध्यक्ष अवनीश कुमार उपाध्यक्ष रविरंजन झा मैनेजर मारूति सहवाग, विरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र दास, सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments