विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पूर्णिया सदर के नवनियुक्त एसडीओ श्वेतम दीक्षित का किया भव्य अभिनंदन

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पूर्णिया सदर के नवनियुक्त एसडीओ श्वेतम दीक्षित का किया भव्य अभिनंदन

जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन की ओर से प्रभु श्रीराम एवं श्रीराम मंदिर की तस्वीर भेंट कर सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र सेवा के प्रतीक स्वरूप किया अभिनंदन 

पूर्णिया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 10 फ़रवरी, 2026)। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्णिया सदर के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्वेतम दीक्षित का भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन की ओर से प्रभु श्रीराम एवं श्रीराम मंदिर की तस्वीर भेंट कर सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र सेवा के प्रतीक स्वरूप अभिनंदन किया गया। समारोह का वातावरण पूर्णतः श्रद्धा, गरिमा एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ राष्ट्र, समाज एवं सनातन धर्म की रक्षा और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। 
संगठन सदैव प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं, स्वागत से अभिभूत अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों एवं प्रशासन के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर संगठन से सहयोग लेने की बात कही।
संगठन के सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में लगातार सक्रिय है और पूर्व में भी संगठन के सदस्यों ने प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सह मंत्री श्री खगेश कुमार, कटिहार जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, कटिहार जिला कार्य समिति सदस्य सोनू सिंह, पूर्णिया जिला मंत्री अशोक कुमार, कस्बा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कस्बा प्रखंड उपाध्यक्ष राजकिशोर दास सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments