प्रदान एवं जीविका की ओर से पंचायत स्तरीय कृषि मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

प्रदान एवं जीविका की ओर से पंचायत स्तरीय कृषि मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान क़ी रिपोर्ट 
मेले में विभिन्न कृषि आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कडवे रोड मेट, पाली हाउस, मल्टीलेयर प्रणाली, जैविक खाद इकाई तथा नर्सरी पौधों का प्रदर्शन किया गया।

संस्था द्वारा तैयार किए गए जैविक खाद एवं पौधों की जानकारी किसानों को विस्तार से दी गई।

बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 फ़रवरी, 2026)। किसानों को फसल एवं उत्पादन संबंधी उन्मुखीकरण देने के उद्देश्य से प्रदान संस्था एवं जीविका द्वारा राटन पंचायत मे कृषि मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और आधुनिक तथा जैविक खेती की विधियों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन आरिफा फारूकी, सौभिक दास, अतुल रंजन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया सरोजनी भारती, पूर्व पंसस पंकज पासवान, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी, मुखिया जीवो देवी, उप - मुखिया अजित कुमार,वार्ड सदस्य रूबी देवी, रीता देवी, सीसी देवरथ कुमार जीविका सीएफ रीता देवी उपस्थित रहीं। मेले में विभिन्न कृषि आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कडवे रोड मेट, पाली हाउस, मल्टीलेयर प्रणाली, जैविक खाद इकाई तथा नर्सरी पौधों का प्रदर्शन किया गया। संस्था द्वारा तैयार किए गए जैविक खाद एवं पौधों की जानकारी किसानों को विस्तार से दी गई।वही चार जीविका दीदी को कुदाल देकर सम्मानित किया गयाl संस्था के प्रतिनिधियों ने जैविक विधि से खेती करने के लाभों पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई किसानों ने जैविक खेती अपनाने के अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान एवं नवाचारी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
यह मेला किसानों के लिए नई तकनीकों, जैविक खेती और उत्पादन बढ़ाने के उपायों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments