सीपीआई नेता सह पूर्व सरपंच राम सागर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
सीपीआई नेता सह पूर्व सरपंच राम सागर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
बिहार के गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने स्व. राम सागर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी
नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 फ़रवरी 2026)। बेगूसराय जिअंतर्गत नाओकोठी प्रखंड के रजाकपुर पंचायत के सीपीआई नेता सह पूर्व सरपंच राम सागर सिंह के निधन के उपरांत रविवार को श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान बिहार के गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने स्व. राम सागर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राम सागर सिंह जीवन भर गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उनका सामाजिक और राजनीतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन, ईमानदारी और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा का समापन दो मिनट के मौन और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ किया गया।

Comments