पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का किया गया आयोजन

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का किया गया आयोजन  

12 एनीमिक व 4 जटिल गर्भावस्था के मामले हुए चिह्नित

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी गढ़पुरा में 148 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

गढ़पुरा/बेगूसराय, बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 10 फ़रवरी, 2026)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 148 गर्भवती महिलाओं का भव्या पोर्टल एवं स्कैन एंड शेयर के माध्यम से पंजीकरण कर समुचित स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की ऊंचाई, वजन एवं रक्तचाप की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू सिन्हा व ग्रिश्मा कुमारी ने की। वहीं, फेटल हार्ट रेट की जांच चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोनाली कुमारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ममता कुमारी द्वारा की गई।
लैब जांच के अंतर्गत हीमोग्लोबिन, यूरिन प्रोटीन, डायबिटीज एवं एचआईवी की जांच लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, पीएमडब्ल्यू विनय कुमार एवं सीएचओ गुड़िया कुमारी ने की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहाल फारूक ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान आयरन और प्रोटीन युक्त भोजन अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए नोनी का साग, रागी, पीले पके फल, दूध, मछली एवं कलेजी का सेवन लाभकारी है। खान-पान से संबंधित विस्तृत जानकारी सीएचओ ममता कुमारी द्वारा दी गई। शिविर में सभी लाभार्थियों को आयरन व कैल्शियम की गोलियां वितरित की गईं। साथ ही दो बच्चों के बीच अंतराल रखने के उद्देश्य से अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों का वितरण किया गया। एएनएम रश्मि कुमारी एवं संगीता कुमारी ने कंडोम, अंतरा व छाया का वितरण किया। जांच के उपरांत 12 एनीमिक एवं 4 जटिल गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई, जिन्हें विशेष चिकित्सकीय निगरानी एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि अब महिलाएं गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य जांच को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रही हैं।
शिविर में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सुमन कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रणवीर कुमार, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments