ब्रेकिंग न्यूज़ : तकनीकी कारण नहीं, बल्कि आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण आज जारी नहीं हुआ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

ब्रेकिंग न्यूज़ : तकनीकी कारण नहीं, बल्कि आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण आज जारी नहीं हुआ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी नहीं किया गया है। बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तारीख और समय की खबरें थी फर्जी 

पटना / बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 28 मार्च, 2026)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी नहीं किया गया। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम जारी करने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें भ्रामक और फर्जी बताया जा रहा हैं। 
बोर्ड सूत्रों के अनुसार, अभी टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर इंटरव्यू और कॉपी मिलान किया जाता है। 
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,
परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है
कई रिपोर्ट्स में 30 या 31 मार्च 2026 तक रिजल्ट आने की उम्मीद जताई गई है।
अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

 क्यों हुआ रिजल्ट जारी होने में देरी संभावित कारण:

टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी
मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही
प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी
आधिकारिक तिथि अभी तय नहीं
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार तक भी मेरिट वेरिफिकेशन जारी था, इसलिए रिजल्ट में देरी हुई है।
 कब जारी हो सकता है रिजल्ट
संभावना:
कल (29 मार्च 2026)
या 30-31 मार्च 2026
(आधिकारिक पुष्टि का इंतजार) किया जा रहा है। अपूस्ट सूत्रों की न्यूज़ भ्रामक पाई गई इसके लिए खेद है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments