राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए "भगत सिंह सम्मान 2026" से ब्लड फोर्स टीम को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए  "भगत सिंह सम्मान 2026" से ब्लड फोर्स टीम को किया गया सम्मानित 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में चंद्रशेखर आजाद जी के वंशज अमित आजाद तिवारी जी के हाथों से "भगत सिंह सम्मान 2026" से किया सम्मानित


 समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 16 मार्च, 2026)। समस्तीपुर की सामाजिक संस्था ब्लड फ़ोर्स टीम को बिहार के गयाजी के हरिदास सेमिनरी ऑडोटोरियम, टाऊन स्कूल में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चंद्रशेखर आजाद जी के वंशज अमित आजाद तिवारी जी के हाथों से "भगत सिंह सम्मान 2026" से किया गया सम्मानित ।मौके पर टीम के बोर्ड मेंबर रविंद्र खत्री (कोषाध्यक्ष ),आलोक झा (टीम डॉक्टर), नीतेश बरनवाल (कैंप कोऑर्डिनेटर), राहुल कुमार (मीडिया प्रभारी), राहुल श्रीवास्तव (फाउंडर) उपस्थित थे ।. मौके पर टीम के फाउंडर राहुल श्रीवास्तव से बतलाया कि 2021 से अभी तक ब्लड फ़ोर्स टीम के द्वारा 28 रक्तदान शिविर का आयोजन कर 1000+ रक्त संग्रह किया गया और 1200+ से अधिक लोगों की जान बचाई गई।.
 ब्लड फ़ोर्स टीम का एक ही संकल्प है कि...
"आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण"
"जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान"
यह सम्मान उन सभी रक्तवीर एवं सहयोगी साथियों को समर्पित है। जो लगातार जरूरत के समय टीम के साथ 24x7 खड़े रहते है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments