अटल स्वरांजलि कार्यक्रम में सुश्री प्रिया मल्लिक ने 22 भाषाओं में गायन कर कीर्तिमान किया स्थापित
अटल स्वरांजलि कार्यक्रम में सुश्री प्रिया मल्लिक ने 22 भाषाओं में गायन कर कीर्तिमान किया स्थापित
जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित ये कार्यक्रम भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' स्मृति न्यास समिति द्वारा की गई आयोजित
नई दिल्ली,भारत(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 21 मार्च, 2026)। पूर्व प्रधानमंत्री और कवि अटल बिहारी वाजपेयी के स्वरांजलि कार्यक्रम का जहां 22 भाषाओं में अपने स्वर की अंजलि से अमरत्व को प्राप्त अटल बिहारी वाजपेयी जी को प्रसिद्ध गायिका सुश्री प्रिया मल्लिक जी द्वारा गाना गाकर और उनकी कविता को गायन के रूप में प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित ये कार्यक्रम भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' स्मृति न्यास समिति द्वारा आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी जी ने और इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर जी सांसद, दिल्ली के विधायक संजीव झा,वीर सावरकर जी के प्रपौत्र, स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार, संयोजक पंकज नारायण जी सहित कई गणमान्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्थाज ऑर्गनाइजेशन्स, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सनातनीज ऑर्गनाइजेशन्स और एस. समाज के मुख्य संयोजक अजीत सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुशील श्रीवास्तव, इफको के उप संयोजक, बिहार और एस. समाज के संयोजक रवीन्द्र लाल कर्ण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही जहां कायस्थ समाज से प्रतिनिधित्व कर गायन की दुनिया में नाम रौशन करने वाली सुश्री प्रिया मल्लिक जी के संगीत के रस से भरी गायन का सभी ने मिलकर लुत्फ उठाया।
उपरोक्त न्यूज़ प्रकाशन हेतु प्रमोद कुमार सिन्हा, केंद्रीय ब्यूरो चीफ, जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन द्वारा संप्रेशित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments