भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन की तैयारी जोरों पर 25 मार्च को होगा आयोजित - सुरेंद्र
भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन की तैयारी जोरों पर 25 मार्च को होगा आयोजित - सुरेंद्र
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 मार्च 2026)। ताजपुर प्रखंड के फलमंडी में
25 मार्च को आहूत भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। सम्मेलन में बड़ी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से जगह-जगह शाखा, पंचायत एवं लोकल कमिटी की बैठक हो रही है। सम्मेलन के लिए पर्चा, पोस्टर, झंडे-बैनर आदि की तैयारी जारी है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैनर-पोस्टर तथा प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, अतिथि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं, किसानों - मजदूरों के मुद्दों तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
नेताओं ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी ने सभी समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments