देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पिंटू सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर किया गया भावुक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पिंटू सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर किया गया भावुक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट - चंद्रकिशोर पासवान 
डीजी रैंक के इंस्पेक्टर विंदेश्वरी सिंह ने शहीद प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रदा भाव से किया नमन 

बखरी, बेगूसराय (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 मार्च 2026)l देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पिंटू सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर भावुक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मोकामा घाट से पहुंचे डीजी रैंक के इंस्पेक्टर विंदेश्वरी सिंह ने शहीद प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद पिंटू सिंह पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 
उन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर पूरे सीआरपीएफ परिवार को गर्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद का परिवार भी सीआरपीएफ परिवार का हिस्सा है और हर परिस्थिति में विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान शहीद की धर्मपत्नी अंजू सिंह को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वहीं उनकी पुत्रियों पीहू सिंह और अहाना सिंह को टॉफी देकर स्नेह जताया गया।
इस भावुक क्षण ने मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। श्रद्धांजलि देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जीतू, पूर्व मुखिया सरोजनी भारती, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बौएलाल साव, उपमुखिया अजित कुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भूषण महतो और सुनील सहनी समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि पिंटू सिंह का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा और युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
 परिजनों की ओर से शहीद के भाई अमरेश सिंह, मिथिलेश सिंह, इन्द्रेश सिंह, मनीष सिंह और भतीजे राजन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके घर का चिराग देश के लिए शहीद हुआ, जिस पर पूरे परिवार को गर्व है। हर वर्ष लोगों का आना ही परिवार को जीने की ताकत देता है। ज्ञात हो कि 1 मार्च 2019 को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद पिंटू सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम के अंत में परिजनों द्वारा स्थानीय साधु-संतों को भोजन कराकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments