आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं जीविका कर्मियों का एक दिवसीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं जीविका कर्मियों का एक दिवसीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन 

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
सेविका सहायिका एवं जीविका दीदी आदि को अंगवस्त्र चादर, डायरी कलम देकर किया गया सम्मानित 

नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 1 मार्च 2026)l नावकोठी प्रखंड के द्वारिका पैलेस के उत्सव हॉल में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं जीविका कर्मियों का एकदिवसीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 
इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने किया। संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक इंद्रदेव महतो ने किया. श्री कुमार ने आंगनबाड़ी सेविका के विभिन्न समस्याओं को रेखांकित करते हुए बताया कि बुनियादी शिक्षा स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए समर्पित आंगनबाड़ी सेविकाओं का सरकार के गलत नीति के कारण इनका सम्मान नहीं हो पा रहा है।
 जमीनी स्तर पर बच्चों के भविष्य का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाने वाली सेविका,गर्भवती धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर का नियमित मूल्यांकन करने वाली आंगनवाड़ी सेविका को उचित सम्मान और मानदेय नहीं दी जा रही है। सरकार पोषण ट्रैक्टर से काम करवाने एफ आर एस के माध्यम से टेक होम राशन के वितरण सहित विभिन्न जमीनी स्तर पर ऑनलाइन काम लेती है। समस्याओं का निदान हेतु संघर्ष करने एवं सरकार तक बात को पहुंचाने के दिशा में ठोस कदम उठाने का वादा किया। इस अवसर पर उपस्थित सेविका सहायिका एवं जीविका दीदी आदि को अंगवस्त्र चादर, डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया। तथा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।
 इस अवसर पर प्रो हरेराम सिंह,अमित कुमार,कन्हैया कुमार, उप मुखिया विजय साहनी,महेश महतो,अनमोल सिंह, मृत्युंजय कुमार, मीना सहनी,जयंती कुमारी, सुशीला कुमारी,मीना कुमारी,शांति देवी, मधु रानी,कमरून निशा बेग,आयशा खातून, कंचन कुमारी, भवानी कुमारी,रूबी कुमारी, कोमल कुमारी सहित जीविका पिंकी कुमारी,चूना देवी, रंजू कुमारी, बबली कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व ष्रसारित।

Comments