चिराग पासवान को बिहार की मुख्यमंत्री बनाने की मांग हुई तेज
चिराग पासवान को बिहार की मुख्यमंत्री बनाने की मांग हुई तेज
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 5 मार्च, 2026)। बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। लगभग दो दशक तक राज्य की सत्ता के केंद्र में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। गुरुवार को उनके संभावित राज्यसभा नामांकन की खबरों के बाद यह कयास तेज हो गए हैं कि बिहार में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है और “नीतीश युग” के बाद नई राजनीतिक दिशा देखने को मिल सकती है। इसी बीच लोजपा रामविलास के नेताओं व कार्यकर्ताओं NDA नेतृत्व से यह आग्रह किया गया है कि बिहार की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सौंपी जाए। समर्थकों का कहना है कि युवा नेतृत्व और स्पष्ट विजन के साथ चिराग पासवान बिहार को विकास की नई दिशा दे सकते हैं। उनका मानना है कि राज्य को नई ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए युवा नेतृत्व को अवसर देना समय की मांग है। बखरी प्रखंड के नेताओं ने जताया समर्थन
बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में भी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ्तार और तेज हो सकती है।
समर्थन जताने वालों में प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कच्छवाहा, अनिल वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद महबूब सवा, आईटी सेल जिला सचिव सिकंदर कुमार, व्यवसाय प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजय जायसवाल, बखरी विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश और बखरी नगर परिषद अध्यक्ष परितोष कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजीत वर्मा, छात्र प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार कुशवाहा, अग्नि देव पासवान, भगवान लाल पासवान, प्रखंड सचिव आनंद कुमार शैलेश, कृष्ण नंदन पासवान, अमृत कुमार कुशवाहा, नगर परिषद संगठन प्रभारी चंदन कुमार, नगर उपाध्यक्ष रमेश मालाकार, श्रवण पासवान, महिला सेल प्रखंड अध्यक्ष कविता कुमारी, धीरज चौधरी और पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार दास समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी इस मांग का समर्थन किया है।
NDA के फैसले पर टिकीं सियासी नजरें फिलहाल बिहार की राजनीति की निगाहें एनडीए नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हैं। अगर मुख्यमंत्री पद में बदलाव होता है तो यह राज्य की राजनीति में एक बड़ा मोड़ माना जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसा होने पर राज्य में नई राजनीतिक रणनीतियों और नेतृत्व की दिशा भी तय हो सकती है। इस बीच बिहार में सियासी सरगर्मी चरम पर है और हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आने वाले दिनों में राज्य की कमान आखिर किसके हाथ में होगी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments