नगर निगम समस्तीपुर बना नरक निगम मुहल्ले वासी नारकीय जीवन जीने को है मजबूर,नित्यदिन नहीं किया जा रहा कूड़े कचड़े का उठाव करने का लगाया आरोप
नगर निगम समस्तीपुर बना नरक निगम मुहल्ले वासी नारकीय जीवन जीने को है मजबूर,नित्यदिन नहीं किया जा रहा कूड़े कचड़े का उठाव करने का लगाया आरोप
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
शहर के गली मुहल्ला से सफाई कर्मचारियों द्वारा नित्य कूड़े -कचरे का नहीं कर रहे उठाव मोहल्ले वासियों ने महामारी फैलने का लगाया आरोप
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 8 मार्च, 2026)। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के गली मुहल्ले से रोजाना कुडा-कचरा का उठाव नही किये जाने के कारण इससे फैलने वाली दूर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। जिसके कारण कितने लोग महामारी की चपेट में आ गए है। मुहल्ले वासियों का नाम नहीं छापने की शर्त पर उनलोगों का कहना है की कुडा फेके तो फेके कहाँ नहीं कहीं किसी भी घर में डस्टबिन दिया गया और नाही रोजाना कुडे कचरे का संग्रह हेतू कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आता है। हमारे बुलेटिन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर तस्दीक की गई तो र
मेन रोड तो छोड दीजिये नरक बना हुआ। रोड पर कचरा संग्रह तो होता है लेकिन उसका उठाव ट्रैक्टर द्वारा एक -दो रोज बीच कर बेसमय उठाव किया जाता है। जिसके कारण सडक पर पैदल चलने वाले राहगीरों कै कचरे से फैल रहे दुर्गंध के कारण नाक पर रुमाल रख चलने पर मजबूर हो जाते है। बेसमय कुडे कचरे का उठाव किऐ जाने के कारण जाम की झाम की समस्या उत्पन्न भी हो जाता है। जिसे देखने सुनने के लिऐ कोई नहीं है। मोहल्ले वासियों ने आगे कहाँ की अंधेरे में भी चलना पड रहा है इतना ही नहीं हर घर जल की बात तो है पर किसी घर में नल है तो जल नहीं किसी किसी घर में तो नहीं जल पहुंचा और नहीं नल । नगर निगम क्षेत्र में पडने वाली मुहल्ले के गड़ियों में वापरलाइट भी सही से नहीं लगाया गया है पूर्णरूपेण। हर योजना आधी अधूरी किया जा रहा है, हमलोगो को इससे अंदेशा होता है की कही कागजात पर तो योजना पूर्ण हो गया जिससे फण्ड समाप्त होने का बहाना बना टालमटोल किया जा रहा है। दूसरी ओर वार्ड पार्षदों का एक ही बात कहना है की सरकार द्वारा सभी कार्य योजना सम्पन्न पूर्ण करने की चेयरमैन की जिम्मेवारी है। हमलोग के हाथ में कुछ नहीं हैं।
सूत्र बताते है की चेयरमैन साहब योजना तो पारित करते है, लेकिन पूर्ण जैसे तैसे करा दिया जाता है। जितनी भी नगर निगम की कार्य योजना सम्पन्न हुआ है अगर उसकी जांच सच्चाई पूर्वक अगर नगर विकास मंत्री द्वारा या अंवेषण ब्यूरो निगरानी विभाग द्वारा किया जाता है, तो करोडो रुपये की राजस्व गबन करने का मामला उजागर हो सकता है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments