दिव्यांगता पहचान शिविर कैम्प का जिला प्रशासन द्वारा आयोजन करने का आदेश निर्देश किया गया निर्गत

दिव्यांगता पहचान शिविर कैम्प का जिला प्रशासन द्वारा आयोजन करने का आदेश निर्देश किया गया निर्गत 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID Card) के निर्माण हेतु 17 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक किया गया आयोजन 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 16 मार्च 2026)। दिव्यांगजनों के हितार्थ केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID Card) को अतिमहत्वपूर्ण दस्तोवज के रूप में माना गया है। दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
(UDID Card) के लिए दिव्यांगजनों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि
Fresh Application में कुल 8884 एवं Digitized Application में कुल 746 आवेदन निष्पादन हेतु लंबित है।
आवेदनों के लंबित होने के कारण दिव्यांगजनों को योजना के लाभ प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पर
रहा है।
जिलाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश ज्ञापांक- 121/दिव्यां०स०को०, समस्तीपुर, दिनांक- 16 मार्च 2026 के आलोक में लंबित सभी आवेदनों के निष्पादन के साथ-साथ नए आवेदनों की प्राप्ति कर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID Card) के निर्माण हेतु दिनांक- 17 मार्च 2026 से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक (01:00 बजे अप० से 05 बजे अप० तक) जिलान्तर्गत सभी अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल,समस्तीपुर में दिव्यांगता पहचान शिविर (कैम्प का आयोजन निम्नलिखित तिथिवार / रोस्टर अनुसार किया जा रहा है :-
दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं
प्रमाण-पत्र वितरण की स्थल : 
प्रखण्ड का नाम
शिविर ( कैम्प ) की तिथि उपरोक्त है।
समस्तीपुर, मोरवा,
सरायरंजन, ताजपुर,
पूसा, वारिसनगर,
कल्याणपुर एवं खानपुर
17.03.2026 (मंगलवार).
18.03.2026 (बुधवार),
19.03.2026 (गुरूवार)
सदर अस्पताल, समस्तीपुर
रोसड़ा, विभुतिपुर,
2
शिवाजीनगर, सिंघिया,
बिथान एवं हसनपुर
20.03.2026 (शुक्रवार),
23.03.2026 (सोमवार)
अनुमण्डलीय अस्पताल, रोसड़ा
दलसिंहसराय,
3
उजियारपुर एवं
06.04.2026 (सोमवार),
विद्यापतिनगर
07.04.2026 (मंगलवार)
अनुमण्डलीय अस्पताल,
दलसिंहसराय
पटोरी, मोहनपुर
09.04.2026 (गुरूवार),
4
एवं मोहिउद्दीननगर
अनुमण्डलीय अस्पताल, पटोरी
10.04.2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया गया है। समस्तीपुर जिलान्तर्गत सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर में आकर अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID Card) बनवा लें। उपरोक्त जानकारी 
सहायक निदेशक,
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग
समस्तीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति 
ज्ञापांक 122/ दिव्यां०स०को०, समस्तीपुर, दिनांक 16.03.2026 
प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा ईमेल माध्यम से दी गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments