जबरन सरकारी पानी टंकी का निर्माणकबीर मठ में करने के खिलाफ जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल

जबरन सरकारी पानी टंकी का निर्माण
कबीर मठ में करने के खिलाफ जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल
जिलाधिकारी ने दिया जांच कर कारवाई करने का आश्वासन- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

अंचलाधिकारी से एनओसी लिये बगैर संस्था की जमीन पर टंकी निर्माण अवैध : माले

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मार्च 2026)। ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के योगियामठ स्थित कबीर मठ की जमीन खाता पुराना 417, खेसरा 405 एवं रकबा मात्र 01 कट्ठा 12 धूर में जबरन सरकारी योजना से पानी टंकी निर्माण कर जमीन पर कब्जा जमाने के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल क्रमशः मठ के महंथ भाग्य नारायण दास, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय, सकल साह, ललन कुमार आदि ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और दान से प्राप्त मठ का जमीन का शिकायती आवेदन, भूमि का दस्तावेज एवं अनुदानित दस्तावेज सौंपा।
 इस आशय से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी ने जांच कराकर टंकी निर्माण के दोषियों पर कारवाई करने का आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी संस्था की जमीन में संस्था द्वारा आम बैठक से लिखित निर्णय एवं सीओ के एनओसी के बिना कोई भी सरकारी या निजी योजना नहीं चलाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार न ही मठ के महंथ और न ही सीओ द्वारा एनओसी लिया गया है। ऐसे में पानी टंकी निर्माण अवैध है और निर्माण एजेंसी पर कारवाई की मांग भाकपा माले जांचोपरांत करती है।
   महंथ भाग्यनारायण दास ने कहा कि यह मठ सक्रिय है। चर्चित साहेब एवं बुउआ साहेब के पिता नारायण दास एवं उनकी पत्नी माता साहेब (जमुना माई) का मठ के अंदर समाधि भी है। मठ का प्रतिदिन संचालन होता है।
खासकर पूर्णिमा के दिन सत्संग एवं भंडारे का आयोजन होता है। मठ को खुद जमीन की कमी है। मठ खुद विस्तार का योजना बना रहा है। ऐसी स्थिति में मठ में सरकारी योजना से पानी टंकी लगाकर जमीन एवं मठ पर कब्जा जमाने की साज़िश की जा रही है। साधु-संतों को डराया-धमकाया जा रहा है। यह अनुचित है। उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी आरती कुमारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के पास जाने पर भी न्याय नहीं मिला। मजबूरी में जिलाधिकारी के पास जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलने का पूरा उम्मीद है और अगर फिर भी न्याय नहीं मिलता है तो ताजपुर अंचल कार्यालय पर आमरण अनशन कर साधु-संत जान दे देंगे लेकिन मठ को खत्म होने नहीं देंगे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments