विराट ज्ञान यज्ञ,सत्संग कार्यक्रम का दो दिवसीय बखरी में किया गया भव्य आयोजन पुरी हुई तैयारी
विराट ज्ञान यज्ञ,सत्संग कार्यक्रम का दो दिवसीय बखरी में किया गया भव्य आयोजन पुरी हुई तैयारी
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
हरिद्वार के स्वामी व्यासानंद जी महाराज की सानिध्य में होगा दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ सत्संग
बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 9 मार्च 2026) । बेगूसराय जिले के बखरी नगर क्षेत्र में स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर के सामने 12 से 13 मार्च 2026 तक दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महर्षि मेंही आश्रम, मक्खाचक (बखरी) के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में हरिद्वार (उत्तराखण्ड) से पधार रहे परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को अपने अमृतमय प्रवचन से आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे । उनके सत्संग और उपदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार, दोनों दिनों में प्रातः 6 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अपराह्न सत्र में भी भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन और आरती का कार्यक्रम रखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दिनभर सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य प्रियभाष चौधरी, ललन चौरसिया, अभिमन्यु केशरी, डॉ. चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, कौशल्या देवी, बलराम चौधरी, राजकुमार साहु, बिनोद पंडित, गोपाल मुखिया, रामप्रवेश पंडित, रंजीत साहु, रामू चौधरी, देवकी देवी और राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस विराट ज्ञान यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं और धर्ममय संदेश को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।

Comments