चैती दुर्गा पूजा को लेकर शहर में मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

चैती दुर्गा पूजा को लेकर शहर में मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

आज से 27 मार्च 26 तक प्रत्येक दिवस सुबह शाम आरती के साथ माता दुर्गा के सभी पूजा को उपस्थित पुरोहितों और पुजारी द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ किया जाएगा।

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 19 मार्च, 2026)। समस्तीपुर शहर के सटे रामपुर दूधपुरा वार्ड नंबर चार में अवस्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा चैती दुर्गा मंदिर से निकल कर धर्मपुर चौक होते छोटी बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचा। कलश यात्रा मे दो हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल थी। यात्रा में पूजा समिती के संस्थापक सदस्यों में रणवीर विजय कुमार गुप्ता डॉ संजय कुमार बबलू के अलावे कुणाल तिवारी रवि रंजन शर्मा अशोक तिवारी सोनल ठाकुर अशोक मिश्रा गोलू तिवारी नवीन कुमार सिंह श्रीराम तिवारी हरि शंकर ठाकुर मोहन राय आदि पूजा कमिटी के लोग शामिल थे। बताते चले की आज से 27 मार्च 26 तक प्रत्येक दिवस सुबह शाम आरती के साथ माता दुर्गा के सभी पूजा को उपस्थित पुरोहितों और पुजारी द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ किया जाएगा। मूर्तिकारों द्वारा आकर्षक माता की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में झूला लगना शुरू हो गया है।28 मार्च को विसर्जन होगा। भव्य जागरण के साथ अन्य कई भक्ति सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन प्रत्येक दिन माता के मूर्ति विसर्जन तक होगा। पूजा कमिटी के सदस्य एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू ने बताया जिस परिसर में पूजा हो रही है वह 23 वर्ष पहले कुंभी से भरा गंदा पोखर था जो अब आस्था का महाकुंभ बन गया है लाखों लोग इस पूजा में शामिल होते है। कई लोगों को मन की मुराद देवी के आशीर्वाद से पूरी हुई है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित /सम्पादक द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments