पुरानी रंजिश को लेकर उपद्रवियों ने लगाई टेन्ट हॉउस में आग लाखों रूपये का समान जलकर हुआ खाक प्राथमिकी दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर उपद्रवियों ने लगाई टेन्ट हॉउस में आग लाखों रूपये का समान जलकर हुआ खाक प्राथमिकी दर्ज 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
आग लगाने और जान माल की सुरक्षा को लेकर पीडित ने थानाध्यक्ष को लिखित आरोप पत्र देकर लगाया न्याय की गुहार 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 मार्च, 2026)। समस्तीपुर जिला के बारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर विशुन वार्ड नं. 13 में संचालित न्यू विचार टेन्ट हाउस में विगत 19 मार्च को आधी रात में उपद्रवियों ने मो. परवेज की टेंट हाउस में आग लगाकर लाखों रुपये की टेंट का सामान जलाकर खाक कर दिया। 
जिसको लेकर पीडित मो. परवेज ने स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाने को दिऐ आवेदन में पीडित मो. परवेज़ ने कहा है की 
मेरे टेन्ट हाउस में आग लगाकर मेरे सम्पति और स्टाफ को जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। 
 पीडित ने थानाध्यक्ष से अनुरोध करते हुऐ कहा है की मै मोहम्मद परवेज अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता स्व. मोo मराकुर अंसारी ग्राम रामपुर विशुन वार्ड no. 13 थाना बारिसनगर जिला समस्तीपुर का निवासी हूँ। दिनांक 19 मार्च 2026 को करीब 11:30 बजे रात्रि में मेरे स्टाफ मोनू कुमार के द्वारा आग आग करके चिल्लाने कीआवाज सुनने के बाद मैं और मेरे घरवाले दौड़ कर बाहर निकले तो देखा की मेरे न्यू विचार टेन्ट हाउस में आग लगा हुआ है, मेरा स्टाफ अंदर से चिल्ला रहा है।
टेंट हाउस जल रहा है। उसे बचाने वास्ते जब पीछे गए तो देखा की मो. नौशाद अंसारी उम्र-38 वर्ष अपने हाथों में पेट्रोल एक पेप्सी के बोतल में रख कर तेजी से पेट्रोल छिडक कर आग को धधका रहा है। वही उसके साथ मो. महमूद अंसारी उम्र 45 वर्ष वो मो. शमसाद अंसारी उम्र 35 वर्ष वो मो. इरशाद अंसारी उम्र 30 वर्ष सभी के पिता- युनिस अंसारी सभी निवासी रामपुर विशुन थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर अपने भाई नोशाद को 
आग लगाने में सहायता कर रहे थे। 
जब तक हम अपने स्टाफ मोनू को बचाने लगे तब तक सभी टेन्ट हाउस को आग लगाकर भाग गए। स्थानीय थाना को सूचना दी गई तो दो अग्निशामक गाडी आई और आग पर काबू पाए। अन्यथा आस पास के घरों को भी क्षति हो सकता था। आग तो बुझा दिया गया लेकिन तब तक, पुरा टेन्ट हाउस और उसमे रखा टेन्ट संबंधी सारा सामान जल कर खाक हो गया। जिससे टेंट हाउस के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जल कर खाक हो गया। पीडित ने आवेदन में यह भी कहा है की आज से एक माह पूर्व भी इनलोगो के द्वारा हमारे टेन्ट के स्टाफ को लेकर हमारे साथ गाली ग्लौज के साथ मारपीट किया था। उस वक्त मो. नौशाद अंसारी द्वारा धमकी दिया गया था की तुम्हारे टेन्ट और तुमको बर्बाद कर छोडेंगे और आज इनलोगो ने मेरे परिवार के भरण पोषण का एक मात्र साधन को आग लगाकर मुझे और मेरे परिवार को कंगाली के रास्ते पर लाकर खडा कर दिऐ है। पीडित ने आगे यह भी कहा है की ऐ लोग कभी भी मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ भी अप्रिय घटना घटित कर सकते है। पीडित मो. परवेज ने थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुऐ घटना की 
कराके उचित कानुनी कारवाई करने की जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाई करते दण्डित करने की मांग किया है। थानाध्यक्ष द्वारा पीडित के आवेदन पर कांड संख्या / मुकदमा संख्या 74/2026 दिनांक 21 मार्च 2026 u/s 329(4),324(5),3(5) BNS सेक्शन दर्ज करते हुऐ आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया है। वही पीडित ने आशंका जताते हुऐ कहा है की घटना के चार दिन होने को है नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है, उसके बाबजूद भी प्राथिमिकी अभियुक्त को थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। जिससे अंदेशा है की अभियुक्त से मिल गए है। पीडित ने प्रेस के माध्यम से जिला पुलिस कप्तान से घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुऐ दोषियों को दण्डित करने की मांग किया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments