पत्रकार सम्मान समारोह में किया जायेगा पत्रकारों को सम्मानित आया पत्रकारों को बुलावा

पत्रकार सम्मान समारोह में किया जायेगा पत्रकारों को सम्मानित आया पत्रकारों को बुलावा 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 24 मार्च, 2026)। ताजपुर प्रखंड भाकपा - माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विग्यप्ति के माध्यम से कहा है की जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने हेतु भाकपा माले ने पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया है।
 ताजपुर प्रखंड के सभी पत्रकारों को भाकपा माले ताजपुर के फलमंडी में 25 मार्च 2026 को 12.30 से 01 बजे दिन में अपना 7वां प्रखंड सम्मेलन के मौके पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित करती है। पत्रकारगण मौके पर पधारकर समारोह का शोभा बढ़ाएं।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments