गैस सिलिंडर की बुकिंग के कई दिन बाद भी नहीं मिली डिलीवरी, उपभोक्ता ने लगाया आरोप

गैस सिलिंडर की बुकिंग के कई दिन बाद भी नहीं मिली डिलीवरी, उपभोक्ता ने लगाया आरोप

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
 उपभोक्ता का आरोप है कि एजेंसी से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है और हर बार जल्द डिलीवरी का दिया जा रहा है आश्वासन 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 मार्च, 2026)। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिलने की समस्या लगातार सामने आ रही है। 
ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां एक गैस उपभोक्ता ने गैस एजेंसी पर बुकिंग के कई दिन गुजर जाने के बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं देने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं की गई। उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि एजेंसी से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है और हर बार जल्द डिलीवरी का आश्वासन दिया जा रहा है।
उपभोक्ता का कहना है कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने से घर में खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है। उपभोक्ता प्रिंस राज ने प्रेस को बताया की मैंने 15 मार्च को इंडेन गैस सिलेंडर बुक किया था और भुगतान भी ₹992.50 का हो गया था, लेकिन अभी तक सिलेंडर डिलीवर नहीं हुआ है। कृपया मेरी शिकायत को प्राथमिकता दें और जल्द से जल्द सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें। मेरा कंज्यूमर नंबर 7220141595 है।
इस बात की शिकायत कंस्यूमर फोरम 
Complaint regarding non-delivery of LPG Cylinder
के लिए लिखा गया है। उन्होंने शिकायत में कहा है की 
I, Prince Raj, have booked an LPG cylinder from Indane Gas on 15 March 2026 and also made full payment of ₹992.50. However, despite the payment, the cylinder has not been delivered yet.
Consumer Number: 7220141595
Transaction ID: NB26031516002687643924372
I have also tried contacting the local gas agency, but no proper response has been provided. This delay has caused inconvenience to me and my family.
Therefore, I request you to kindly take necessary action against the concerned agency and ensure immediate delivery of the LPG cylinder.
 वहीं, अन्य स्थानीय उपभोक्ताओं ने भी इसी तरह की समस्या होने की बात कही है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बाद समय पर गैस नहीं मिल रही है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित गैस एजेंसी से व्यवस्था में सुधार करने और समय पर सिलिंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से इसकी शिकायत संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से करेंगे।

उपभोक्ताओं की मांग:

समय पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी
देरी होने पर स्पष्ट सूचना,
एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच,
शिकायत दर्ज करने की आसान व्यवस्था। घरेलू गैस की डिलीवरी की 
अगर यही स्थिति बनी रही तो उपभोक्ताओं ने सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराने और आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।
फिलहाल इस मामले में गैस एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments