समस्तीपुर के लाल एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू को सोनभद्र में मिला वीर बिरसा मुंडा अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान'

समस्तीपुर के लाल एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू को सोनभद्र में मिला वीर बिरसा मुंडा अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान'

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
सोनभद्र के दुद्धी में प्रगति फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित वीर बिरसा मुंडा अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान प्रमाण पत्र, मोमेण्टो व मेडल ग्रहण करते अधिवक्ता संजय कुमार बब्लू 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन इंडिया न्यूज़ डेस्क 16 मार्च, 2026)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी में आयोजित विरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2026में एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दूधपुरा समस्तीपुर के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू को सोनभद्र के दुद्धी में प्रगति फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित वीर बिरसामुंडा अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुँचे समाजसेवी डॉ संजय को मुख्य अतिथि आदिवासी नेता हरिराम चोरो विधायक दुद्धी सोनभद्र विशिष्ट अतिथि रूबी प्रसाद पूर्व विधायक दुद्धी चेयरमैन विकास अग्रहरी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉक्टर नम्रता आनंद द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेण्टो व मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान में देश विदेश से आये दो सौ से अधिक रक्तवीरों, विरांगनाओं व समाज सेवियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
समाजसेवी संजय वर्तमान समय में समस्तीपुर जिला के साथ ही देश प्रदेश स्तर पर भी अपने सामाजिक कार्यों का परचम लहरा रहें है। जिनके द्वारा किया जाने वाला निरूशुल्क शिक्षा, स्वैच्छिक रक्तदान, जरुरतमंदों में भोजन वस्त्र आदि का वितरण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा असहाय जरुरतमंदों कि सेवा करने हेतु उन्हें उत्कृष्ठ समाजसेवी की श्रेणी में स्थान दिलाया है। एडवोकेट डॉ संजय को जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संगठनों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगभग एक हजार से अधिक सम्मान प्राप्त हुयें हैं। सम्मान मिलने से प्रसन्न हुए समाजसेवी ने कहा समाज के लोगो के प्रोत्साहन आशीर्वाद मार्गदर्शन का परिणाम है ये सम्मान जिनके दिशा निर्देश मे ही सदैव सेवा स्वरुप नेक कार्य करता रहता हूँ। इनके साथ समस्तीपुर के रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला विधि महाविद्यालय की छात्रा आरती कुमारी युवा रक्तदाता आशुतोष कुमार को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एडवोकेट डॉक्टर संजय ने पूरे देश के रक्तदाताओं को एक मंच पर आने का आह्वान भी किया ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments