एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू समस्तीपुर दूधपुरा के लाल को कृषि मंत्रालय का मिला आमंत्रण राष्ट्रीय किसान कुंभ में दिल्ली पहुंचे बढ़ाएंगे जिले का मान

 एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू समस्तीपुर दूधपुरा के लाल को कृषि मंत्रालय का मिला आमंत्रण राष्ट्रीय किसान कुंभ में दिल्ली पहुंचे बढ़ाएंगे जिले का मान 

जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट 
राष्ट्रीय किसान कुंभ में संजय अपने जमीनी अनुभवों को देश विदेश के वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों के साथ करेंगे साझा 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 29 मार्च, 2026)। मिथिलांचल के गंडक तट की सोंधी मिट्टी और नवाचार की शक्ति ने एक बार फिर समस्तीपुर को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने का अवसर दिया है। समस्तीपुर अनुमंडल के समस्तीपुर प्रखंड के नगर निकाय दूधपुरा के वार्ड नंबर 4 के एन जी ओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू आगामी 30 एवं 31 मार्च को आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित राष्ट्रीय किसान कुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है। सीमित संसाधनों वाले किसानों को प्रोत्साहित कर जैविक खेती को बढ़ावा देकर संजय ने एक नई मिसाल कायम की है ।किसानों को जागरूक कर विशेष रूप से जैविक गुड़ के उत्पादन और बाजारोन्मुख कृषि मॉडल के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। किसानों को आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाने की सलाह देते हुए उन्होंने न केवल किसानों की आय में वृद्धि कराई बल्कि देश के सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। राष्ट्रीय किसान कुंभ में संजय अपने जमीनी अनुभवों को देश विदेश के वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों के साथ साझा करेंगे साथ ही, वे समस्तीपुर की तीन प्रमुख पहचान तम्बाकू कतरनी धान, ईख जैसे खेती को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की तैयारी लगे है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।

Comments