कहीं पीने को पानी नहीं, लेकिन सड़क पर पाइप से उछलकर हो रहा पानी बर्बाद!

कहीं पीने को पानी नहीं, लेकिन सड़क पर पाइप से उछलकर हो रहा पानी बर्बाद!

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही के कारण रोज़ाना हजारों लीटर पानी यूँ ही बर्बाद हो रहा है।

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 9 मार्च, 2026)।समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में एक ओर लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क पर टूटी पाइपलाइन से लगातार पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पाइप से पानी सड़क पर बह रहा है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही के कारण रोज़ाना हजारों लीटर पानी यूँ ही बर्बाद हो रहा है।
लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस पाइपलाइन को ठीक किया जाए ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को पानी की समस्या से राहत मिले। 
जनक्रांति हिन्दी न्यूज़         बुलेटिन समस्तीपुर प्रधान कार्यालय से प्रकाशक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित।

Comments