पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का किया गया शुभारंभ
पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का किया गया शुभारंभ
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
पोषण शक्ति निर्माण योजना 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक रूप है : मुकेश कुमार झा
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 30 मार्च, 2026)। समस्तीपुर जिले के जदुआ - रामचंद्रा रोड में नव प्रयास के द्वारा पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का शुभारंभ किया गया। वरीय अधिकारी अमित कुमार ने फीता काट कर सेंट्रलाइज्ड किचन का उद्घाटन किया।
नव प्रयास के सचिव मुकेश कुमार झा ने बतलाया कि पोषण शक्ति निर्माण योजना 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक रूप है। चैता स्थित इस आधुनिक किचेन में स्वच्छ और पौष्टिक खाना पकाने पर जोर रहेगा, जिससे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसमें बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ उनके संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने में देश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है l वरीय अधिकारी अमित कुमार, मोo हसनैन, नव प्रयास के सचिव मुकेश कुमार झा, नव प्रयास के स्थानीय प्रबंधक अभिषेक कुमार, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी रविन्द्र सिंह, समाजसेवी राहुल कुमार, डाo रामपुकार कुशवाहा, झुनझुन कुमार, पुनीत कुमार, अभिजीत सिंह, नीरज कुमार, राकेश मिश्रा, गुंजन सिंह, अमन, नीतेश कुमार, रोहन राजपूत, राहुल राय, विकास कुमार, हर्षित कुमार, आराध्या कुमारी, अनाया कुमारी, आस्था कुमारी आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments