नारी शक्ति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समसा में किया गया सेमिनार का आयोजन
नारी शक्ति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समसा में किया गया सेमिनार का आयोजन
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
सेमिनार में मुख्य रुप से नारी शक्ति पर बल देते हुए अपने अधिकार के साथ साथ रोजगार करने एवं नारी एकता पर दिया गया बल ।
नावकोठी/बेगूसराय, बिहार {जनक्रांति हिन्दी न्मूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 8 मार्च, 2026}l नारी शक्ति बेगुसराय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समसा में शहीद भगत सिंह चौक पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व वार्ड सदस्या हंसा देवी ने की। मुख्य वक्ता अर्चना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी एवं शोषित समाज दल बिहार राज्य मंत्री धर्मेंद्र कुमार,एसयूसीआई के नेता रामपुकर विद्यार्थी थे। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं बलात्कार पर कड़े कानून बनाकर रोक लगाने की मांग की। समारोह को संबोधित करते हुए रामपुकार विद्यार्थी ने महिलाओं को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील की। महिलाओं को जागरूक करते हुए जदयू नेत्री अर्चना कुमारी ने महिलाओं को शिक्षा रोजगार पर जोर दिया। समारोह को संबोधित करते पंसस गौतम गोस्वामी ने नारी शक्ति पर बल देते हुए अपने अधिकार के साथ साथ रोजगार करने एवं नारी एकता पर बल दिया। शोषित समाज दल बिहार राज्य मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने महिला पर अत्याचार पर रोक लगाने सहित महिलाओं के संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने एवं समान मजदूरी एवं रोजगार को लेकर संघर्ष करने की अपील की। समारोह को अंजू देवी, संध्या कुमारी, आरती देवी,रेनू देवी, पिंकी देवी, रिंकी कुमारी, निर्मला देवी, गुड़िया देवी, खुशबू देवी सहित अन्य महिलाओं ने संबोधित किया।

Comments