अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट सोनपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित दूसरी मैच इंजीनियरिंग विभाग बनाम चिकित्सा विभाग के संग खेला गया

अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट सोनपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित दूसरी मैच इंजीनियरिंग विभाग बनाम चिकित्सा विभाग के संग खेला गया

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

रंजीत के शानदार शतक की बदौलत इंजीनियरिंग विभाग की मेडिकल टीम की पहली धमाकेदार जीत
 
सोनपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय बिहार न्यूज डेस्क 16 मार्च 2026)। सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरी मैच इंजीनियरिंग विभाग बनाम चिकित्सा विभाग के संग खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारम्भ इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में आए बल्लेबाज रंजीत ने शानदार 133 रन और तीसरे विकेट के रूप में आए जावेद के 35 रनों के योगदान से 170 रनों की साझेदारी की मदद से शानदार 208 रन बनाया। 
67 गेंद में 133 रन बनाकर शतकवीर रंजीत ने मैन ऑफ द मैच का ख़िताब अपने नाम कर जीत हासिल किया 

इसके अलावा मिथिलेश ने 12 रनों का योगदान दिया। मेडिकल टीम की ओर से रितेश ने 03 विकेट और राजीव रंजन ने 02 विकेट लिया।
इस प्रकार से इंजीनियरिंग विभाग ने मेडिकल विभाग को 209 रन मुश्किल लक्ष्य दिया।
लक्ष्य को हासिल करने उतरी मेडिकल विभाग की टीम पहले 2 विकेट बिना किसी रन के गवां दी थी। उसके बाद निरंतर अंतराल में विकेट का पतन होता रहा। मेडिकल विभाग की ओर से एक मात्र बल्लेबाज गोपाल जो सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे उन्होंने सर्वाधिक कुल 27 रनों का योगदान दिया, परंतु इसके अलावा आए बल्लेबाजों में से डॉ रोचक सर ने 8 रन, राजीव रंजन ने 5 रन जीवट ने 15 रनों का योगदान दिया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ी विकास ने 03 ओवर में 10 रन देकर 02 विकेट हासिल किया इसके अलावा राजीव, जावेद, रंजीत, कुंदन और मिथिलेश ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार से मेडिकल विभाग की टीम इंजीनियरिंग विभाग से 119 रन से पहली मुकाबल हार गई।
मैन ऑफ़ द मैच का खिताब शतकवीर रंजीत को दिया गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments